{"_id":"5f9d0da28ebc3e5fad3aa7d2","slug":"mahindra-kuv100-will-be-launched-in-india-within-three-months-says-reports","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"9 लाख रुपये से सस्ती Mahindra की eKUV100 लॉन्च के लिए तैयार, सिंगल चार्ज पर देगी 120 किलोमीटर का रेंज","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
9 लाख रुपये से सस्ती Mahindra की eKUV100 लॉन्च के लिए तैयार, सिंगल चार्ज पर देगी 120 किलोमीटर का रेंज
Sat, 31 Oct 2020 01:18 PM IST
श्रीधर मिश्रा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Published by: श्रीधर मिश्रा
Updated Sat, 31 Oct 2020 01:18 PM IST
विज्ञापन
Mahindra eKUV100 Electric-4
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Mahindra भारत में अपनी eKUV100 को लॉन्च करने के लिए तैयार है। रिपोर्ट्स की माने तो कंपनी अपनी इस नए इलेक्ट्रिक कार को आने वाले तीन महीनों के अंदर भारतीय बाजार में लॉन्च कर सकती है। बता दें कि कंपनी ने इसे सबसे पहले इसी साल ऑटो एक्सपो 2020 (Auto Expo 2020) में पेश किया था। यह देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार में से एक है। कंपनी ने ऑटो एक्सपो 2020 के दौरान ही इसकी कीमतों पर से पर्दा हटा दिया था। भारतीय बाजार में इसकी एक्स-शोरूम कीमत 8.25 लाख रुपये है।
विज्ञापन
Mahindra eKUV100 में 40 kW का मोटर दिया गया है, जो 53 bhp की मैक्सिमम पावर और 120 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें सिंगल-स्पीड ट्रांसमिशन दिया गया है, जो इसके फ्रंट व्हील को ज्यादा पावर देता है। वहीं, पावर के लिए इसमें 15.9 kWh की लिथियम-ऑयन बैटरी दी हई है। यह इलेक्ट्रिक कार 120 किलोमीटर का रेंज देगी। आसान भाषा में कहें तो यह एक बार फुल चार्ज होने पर 120 किलोमीटर तक बिना रुके चलेगी। इसमें स्टैंडर्ड और फास्ट चार्जिंग दोनों का विकल्प दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Maruti Suzuki की इन 8 कारों पर मिल रहा है डिस्काउंट
Maruti Suzuki Alto
- 18,000 रुपये का कैश डिस्काउंट
- 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस
- 2,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट
Maruti Suzuki S-Presso
- 20,000 रुपये का कंज्यूमर ऑफर
- 3,000 रुपये का स्पेशल डिस्काउंट
- 20,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस
Maruti Suzuki Celerio
- 20,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस
- 25,000 रुपये का कंज्यूमर ऑफर
- 3,000 रुपये का स्पेशल डिस्काउंट
Maruti Suzuki Dzire (Facelift)
- 10,000 रुपये का कंज्यूमर डिस्काउंट
- 25,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस
- 2,000 रुपये का स्पेशल डिस्काउंट
Maruti Suzuki Swift Petrol
- 10,000 रुपये का कंज्यूमर डिस्काउंट
- 20,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस
- 2,000 रुपये का स्पेशल डिस्काउंट
Maruti Suzuki WagonR Petrol CNG
- 10,000 रुपये का कैश डिस्काउंट
- 20,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस
- 2,000 रुपये का कॉर्पोरेट बोनस
Maruti Suzuki Eeco
- 20,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस
- 10,000 रुपये का कैश डिस्काउंट
- 2,000 रुपये का कॉर्पोरेट बोनस दिया जा रहा है।
Maruti Suzuki Vitara Brezza
- 20000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस