फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Mahindra is working on new 2.0 litre Engine for Scorpio and XUV500

नई स्कॉर्पियो होगी महिन्द्रा एक्सयूवी 500 से ज्यादा पावरफुल

Tue, 05 Mar 2019 03:05 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Harendra Chaudhary Updated Tue, 05 Mar 2019 03:05 PM IST
विज्ञापन
Mahindra is working on new 2.0 litre Engine for Scorpio and XUV500
2019 Mahindra Scorpio

महिन्द्रा भारतीय बाजार के लिए न्यू जेनरेशन एसयूवी पर काम कर रही है। महिन्द्रा एक्सयूवी 300 की लॉन्चिंग के बाद अब अगला नंबर महिन्द्रा थार, स्कॉर्पियो और एक्सयूवी 500 का है। महिन्द्रा इससे पहले मराजो, अल्टूरस जी4 को लॉन्च कर चुकी है। वहीं महिन्द्रा की इन अपडेटेड एसयूवी में नया पावरफुल इंजन मिलेगा।

विज्ञापन

 

महिन्द्रा स्कॉर्पियो, थार और महिन्द्रा एक्सयूवी 500 होगी अपडेट

महिन्द्रा अब अपनी सभी कारों को अपडेट कर रही है, जिनमें महिन्द्रा स्कॉर्पियो, थार और महिन्द्रा एक्सयूवी 500 शामिल है। वहीं खबरें हैं कि स्कॉर्पियो और महिन्द्रा एक्सयूवी 500 में 2.0 लीटर का इंजन मिल सकता है। वहीं नया इंजन बीएस-6 मानकों को पूरा करने वाला होगा। वहीं इसका मिड लेवल वर्जन महिन्द्रा स्कॉर्पियो में लगाया जाएगा, जो 160 एचपी की पावर देगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

80 किग्रा कम वजनी होगा

Mahindra is working on new 2.0 litre Engine for Scorpio and XUV500
Mahindra Scorpio Modified

नया 2.0 लीटर का इंजन महिन्द्रा स्कॉर्पियो और एक्सयूवी 500 में लगाया जाएगा, जो वर्तमान 2.2. लीटर एमहॉक सीरीज इंजन से 80 किग्रा कम वजनी होगा। वहीं नई एसयूवी में 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ ऑटोमैटिक का फीचर भी मिलेगा। वहीं इसमें फोर व्हील ड्राइव का भी ऑप्शन मिलेगा।
 

विज्ञापन

2.0 लीटर का इंजन 3 वैरियंट में मिलेगा

Mahindra is working on new 2.0 litre Engine for Scorpio and XUV500
Mahindra Scorpio

नई जानकारियों के मुताबिक 2.0 लीटर का इंजन 3 वैरियंट में मिलेगा। इसका मिड वैरियंट 16 बीएचपी की पावर देगा, जो पुरानी स्कॉर्पियों से ज्यादा पावरफुल होगा। महिन्द्रा स्कॉर्पियो का वर्ततमान 2.2. लीटर का इंजन 120 और 140 बीएचपी का पावर देता है। वहीं महिन्द्रा एक्सयूवी 500 में 155 बीएचपी की पावर देता है।     
 

नई स्कॉर्पियो का कोडनेम Z101

Mahindra is working on new 2.0 litre Engine for Scorpio and XUV500
Mahindra Scorpio

नया 2.0 लीटर का इंजन का टार्क भी पुराने इंजन से ज्यादा होगा। जबकि वर्तमान 2.2 लीटर का इंजन 320 एनएम का टार्क देता है। नई स्कॉर्पियो का कोडनेम Z101 रखा गया है, जिसे महिन्द्रा के नॉर्थ अमेरिकन टेक्निकल सेंटर में डेवलेप किया गया है। इसी सेंटर में महिन्द्रा मराजो को भी डिजाइन किया गया है। वहीं नई स्कॉर्पियो का वजन पुरानी के मुकाबले हल्का होगा, क्योंकि इसकी इंजन में एलुमीनियम का इस्तेमाल ज्यादा किया गया है। नई स्कॉर्पियो इस साल के आखिर तक या अगले साल तक बाजार में आ जाएगी।          
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed