फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Mahindra is going to increase the prices of its entire range of passenger and commercial vehicles from January 1, 2021

बुरी खबर! 1 जनवरी से महंगी हो जाएंगी Mahindra की कारें, बचत करने का आखिरी मौका

Wed, 16 Dec 2020 11:51 AM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Wed, 16 Dec 2020 11:51 AM IST
विज्ञापन
Mahindra is going to increase the prices of its entire range of passenger and commercial vehicles from January 1, 2021
2020 Mahindra Scorpio BS6 - फोटो : Mahindra

महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) अपनी एसयूवी गाड़ियों की कीमतों को बढ़ाने के लिए तैयार है। कंपनी एक जनवरी से अपने सभी पैसेंजर वाहनों की रेंज की कीमतों को बढ़ा देगी। कीमतों को बढ़ाने के पीछे लागत में आई बढ़ोतरी और कच्चे माल की कीमतों का महंगा होगा एक बड़ा कारण है। हालांकि, कंपनी की तरफ से कीमतों को कितना बढ़ाया जाएगा इसकी घोषणा होना अभी बाकी है। कंपनी का कहना है कि जल्द ग्राहकों और डीलरों को बढ़ी कीमतों की पूरी लिस्ट दी जाएगी।

विज्ञापन

 

पैसेंजर वाहनों के अलावा कंपनी अपने कॉमर्शियल वाहनों की कीमतों में भी बढ़ोतरी करेगी। हालांकि, कॉमर्शियल गाड़ियों की कीमतें कितनी बढ़ेंगी इसकी जानकारी अभी कंपनी ने नहीं दी है। 

महिंद्रा से पहले ह्यूंदै और मारुति सुजुकी जैसी दिग्गज कार कंपनियों ने अपने लाइनअप की कीमतों में बढ़ोतरी की पहले ही घोषणा कर दी हैं। हालांकि, इन कंपनियों की गाड़ियों की कीमतें कितनी बढ़ेंगी इसकी अभी कोई भी जानकारी नहीं दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिंद्रा के पैसेंजर वाहनों की नवंबर महीने में 24.2 फीसदी ज्यादा हुई बिक्री

इससे पहले महिंद्रा एंड महिंद्रा ने नवंबर 2020 में कुल 42,731 वाहनों (पैसेंजर वाहन+कॉमर्शियल वाहन+निर्यात) की बिक्री की। जबकि, नवंबर 2029 में महिंद्रा ने कुल 41,235 वाहनों (पैसेंजर वाहन+कॉमर्शियल वाहन+निर्यात) की बिक्री की थी। पिछले साल की तुलना में इस साल नवंबर महीने में महिंद्रा की कुल 3.63 फीसदी ज्यादा गाड़ियों की बिक्री हुई।

पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट की बात करें, तो नवंबर 2020 में महिंद्रा के कुल 18,212 पैसेंजर वाहनों (इनमें यूवी, कार और वैन्स शामिल हैं) की भारतीय बाजार में बिक्री हुई। जबकि, नवंबर 2019 में महिंद्रा के कुल 14,637 पैसेंजर वाहनों की घरेलू बाजार बिक्री हुई थी। यानी पिछले साल की तुलना में इस साल नवंबर महीने में महिंद्रा के पैसेंजर वाहनों की 24.42 फीसदी ज्यादा बिक्री हुई।

विज्ञापन

कॉमर्शियल व्हीकल सेगमेंट में कंपनी की बिक्री में 4.56 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। नवंबर 2020 में महिंद्रा के कुल 22,883 कॉमर्शियल वाहनों की भारतीय बाजार में बिक्री हुई। जबकि, नवंबर 2019 में कंपनी के कुल 23,977 यूटीलिटी वाहनों की घरेलू बाजार में बिक्री हुई थी। 

निर्यात में भी कंपनी को गिरावट का सामना करना पड़ा। नवंबर 2020 में महिंद्रा ने भारत से बाहर कुल 1,636 वाहनों का निर्यात किया। जबकि, नवंबर 2019 में महिंद्रा ने 2,621 वाहनों का निर्यात किया था। इस दौरान महिंद्रा के निर्यात में 37.58 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed