फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   mahindra ford partnership will launch long wheel base ford aspire electric car in india

होंडा सिटी की कीमत में मिलेगी यह इलेक्ट्रिक सेडान कार, सिंगल चार्ज में चलेगी 150 किमी

Sat, 11 May 2019 03:17 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Harendra Chaudhary Updated Sat, 11 May 2019 03:17 PM IST
विज्ञापन
mahindra ford partnership will launch long wheel base ford aspire electric car in india
Ford Aspire Electric Car

महिन्द्रा और फोर्ड मिल कर नेक्स्ट जेनरेशन कारें डेवलेप करने में जुटी हुई हैं। दोनों ही कार निर्माता कंपनियों ने मिल कर नए प्रोडक्ट्स पर काम करना शुरू कर दिया है। पहले खबरें आई थीं कि दोनों कंपनियां मिल कर सबसे पहले नेक्स्ट जेनरेशऩ महिन्द्रा एक्सयूवी 500 को लांच करेंगे। लेकिन अब खबरें आ रही हैं कि दोनों कंपनियां पहले इलेक्ट्रिक बेस सेडान कार पर काम कर रही हैं, जिसे जल्द लांच किया जाएगा।

विज्ञापन

फोर्ड एस्पायर पर बेस्ड

न्यूज रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों कंपनियां मिल कर इलेक्ट्रिक सेडान कार पर काम कर रही है। यह कार फोर्ड एस्पायर पर बेस्ड होगी। भारत में एस्पायर फोर्ड सब-4 मीटर सेडान यानी 4 मीटर से कम लंबाई में आती है। लेकिन लेकिन दोनों कंपनियां मिल कर इसका लांग व्हील बेस वर्जन तैयार कर रही हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

4 मीटर से लंबी कारों पर ज्यादा टैक्स

हालांकि देश में 4 मीटर से ज्यादा लंबाई वाली पेट्रोल और डीजल कारों पर ज्यादा टैक्स चुकाना पड़ता है, लेकिन इलेक्ट्रिक कारों पर यह नियम लागू नहीं होता है। फोर्ड इसका फायदा उठाना चाहती है, जिसके चलते वह ज्यादा केबिन स्पेस ववाली इलेक्ट्रिक सेडान कार बाजार में लांच करना चाहती है। वहीं कार के एक्स्ट्रा स्पेस का फायदा बैटरीज स्टोरेज के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है, ताकि कार लंबी दूरी तय करने में सक्षम हो।

110 किमी प्रति घंटे की रफ्तार

इस कार का इलेक्ट्रिक पावर ट्रेन महिन्द्रा तैयार कर रही है। हालांकि कार के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है, लेकिन माना जा रहा है कि कार में 380 वोल्ट की लीथियम ऑयन बैटरी लगी होगी, जो 50 किलोवॉट या 67.98 पीएस की पावर देगी। वहीं नई कार 110 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकेगी। इस कार की खासियत होगी कि सिंगल चार्ज पर यह 150 किमी की दूरी तय कर सकेगी।


बूट कैपेसिटी 445 लीटर

इस कार को इस साल के आखिर तक या अगले साल की शुरुआत में लांच किया जा सकता है। इस कार की लंबाई 4254 एमएम, चौड़ाई 1695 एमएम और 1525 एमएम ऊंचाई होगी। वहीं इसकी बूट कैपेसिटी 445 लीटर की होगी। लेकिन बैटरी की वजह से शायद इस कार में इतना बूट स्पेस न मिल पाए।

कीमत 12 लाख रुपये के आसपास

हालांकि अभी तक इस बात का खुलासा नहीं हुआ है कि महिन्द्रा इस कार को रीबैज करके बेचेगी या नहीं। वहीं दोनों कंपनियां नेक्स्ट जेनरेशन महिन्द्रा एक्सयूवी 500 के रिप्लेसमेंट पर काम कर रही हैं, जिसे फोर्ड भी अपना बैज लगा कर बेचेगी। फोर्ड एस्पायर इलेक्ट्रिक की कीमत 12 लाख रुपये के आसपास होगी। वहीं कार को खरीदने पर फेम-2 नियमों के तहत छूट मिलेगी, जिसमें फ्री पार्किंग, फ्री टोल शामिल है।   

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed