{"_id":"5f1fe65a8ebc3e9f6140f01a","slug":"mahindra-bolero-suv-saved-biker-from-jcb-machine-viral-video-winning-hearts-in-india","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इस Bolero एसयूवी ने इंटरनेट पर लोगों का दिल जीता, आनंद महिंद्रा भी हुए मुरीद","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
इस Bolero एसयूवी ने इंटरनेट पर लोगों का दिल जीता, आनंद महिंद्रा भी हुए मुरीद
Tue, 28 Jul 2020 02:18 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Tue, 28 Jul 2020 02:18 PM IST
विज्ञापन
Biker saved by Bolero SUV
- फोटो : Twitter/@AalokTweet
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Mahindra Bolero (महिंद्रा बोलेरो) एसयूवी और एक JCB (जेसीबी) मशीन के बीच आमने-सामने की टक्कर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इसमें दिखाया गया है कि दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो एसयूवी ने सड़क के किनारे खड़े एक बाइक सवार को कैसे बचाया, और वह युवक लाचारगी में अपने बगल में दोनों गाड़ियों की टक्कर को देख रहा है।
विज्ञापन
महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने अपने ट्विटर अकाउंट से इस वीडियो को शेयर किया। सड़क किनारे खड़े इस भाग्यशाली शख्स को चमत्कारी तरीके बचाने में बोलेरो एसयूवी की भूमिका ने आनंद महिंद्रा का दिल जीत लिया, उन्होंने लिखा, "ऐसा लग रहा था कि बोलेरो एक जीवित चीज बन गई और उसका एकमात्र मिशन मोटर साइकिल चालक को बचाना था।"
सिर्फ आनंद महिंद्रा ही नहीं, बोलेरो एसयूवी इंटरनेट पर भी लोगों का दिल जीत रही है और वीडियो को पहले ही 1.6 मिलियन (16 लाख) से ज्यादा बार देखा जा चुका है।
ऐसा लग रहा था कि बोलेरो एक जीवित चीज बन गई और उसका एकमात्र मिशन मोटर साइकिल चालक को बचाना था https://t.co/Cki8glWB39
— anand mahindra (@anandmahindra) July 27, 2020
सिर्फ आनंद महिंद्रा ही नहीं, बोलेरो एसयूवी इंटरनेट पर भी लोगों का दिल जीत रही है और वीडियो को पहले ही 1.6 मिलियन (16 लाख) से ज्यादा बार देखा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह घटना 25 जुलाई की सुबह की है। हालांकि सीसीटीवी में कैद हुई घटना की जगह का अभी खुलासा नहीं हुआ है। वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क पर तेज रफ्तार से जा रही एक जेसीबी मशीन अचानक नियंत्रण खो देती है और अपनी लेन से अलग दौड़ने लगती है। दूसरी लेन पर आ रही बोलेरो एसयूवी टक्कर से बचने के लिए जोर से ब्रेक लगाने की कोशिश करती है। लेकिन बोलेरो रूक पाती इससे पहले जेसीबी मशीन की उससे टक्कर हो गई।
यह सब जब हुआ तब वह बाइकर सड़क के किनारे खड़ा दिखाई दे रहा है, शायद फोन पर बात कर रहा है। सड़क से दूर होने के बावजूद, वह अचानक खुद को दुर्घटना के बीच में पाता है। उसने जैसे ही देखा कि अपना नियंत्रण खो चुकी जेसीबी मशीन सीधे उसकी ओर तेजी से आ रही है, असहाय सा दिख रहा बाइकर यह सोचता हुआ नजर आ रहा है कि वह खुद को बचाने के लिए क्या करे।
बोलेरो एसयूवी का चालक खुद को दुर्घटना से बचाने के लिए भरपूर कोशिश करते हुए जोर से ब्रेक लगाता है, और लेन के बाईं ओर आगे बढ़ता है। बाइकर की किस्मत अच्छी थी कि बोलेरो जेसीबी मशीन से उस समय टकराई जब वह बाइकर पर चढ़ने ही वाली थी।
हालांकि, बोलेरो और जेसीबी मशीन की टक्कर के असर से वह अपनी बाइक के साथ दूर फेंका गया। लेकिन वह भाग्यशाली था कि अपनी आपबाती सुनाने के लिए जिंदा बच गया।
हालांकि, बोलेरो और जेसीबी मशीन की टक्कर के असर से वह अपनी बाइक के साथ दूर फेंका गया। लेकिन वह भाग्यशाली था कि अपनी आपबाती सुनाने के लिए जिंदा बच गया।