फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   mahindra and mahindra recalls 600 diesel cars to fix issues in engine mahindra car news

Mahindra: महिंद्रा ने 600 डीजल कारों को किया रिकॉल, कारों की इंजन में आई यह खराबी

Mon, 19 Jul 2021 06:01 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 19 Jul 2021 06:01 PM IST
सार

देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Mahindra and Mahindra (महिंद्रा एंड महिंद्रा) को अपनी करीब 600 डीजल कारों को रिकॉल करना पड़ा है। कंपनी इनमें आई खराबी को मुफ्त में ठीक करेगी। 

विज्ञापन
mahindra and mahindra recalls 600 diesel cars to fix issues in engine mahindra car news
Mahindra XUV300 - फोटो : For Reference Only

विस्तार

देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Mahindra and Mahindra (महिंद्रा एंड महिंद्रा) को करीब 600 डीजल कारों को रिकॉल करना पड़ा है जो कथित तौर पर दूषित ईंधन से प्रभावित हुई हैं। महिंद्रा एंड महिंद्रा ने कहा कि इन वाहनों का निर्माण उसके नासिक प्लांट में 21 जून से 2 जुलाई 2021 के बीच किया गया था।
विज्ञापन


मुंबई की कार निर्माता कंपनी ने सोमवार को एक बयान जारी कर कहा है कि वह इन कारों के खराब डीजल इंजनों की जांच करेगी और उन्हें बदलेगी। महिंद्रा इन इंजनों की जांच करेगी और इन्हें बदलेगी। माना जा रह है कि दूषित ईंधन के कारण ये इंजन समय से पहले खराब हो गए। हालांकि महिंद्रा ने यह नहीं बताया है कि इस खराबी की चपेट में कंपनी के कौन-कौन से मॉडल आए हैं। 
विज्ञापन


कंपनी ने कहा है कि सभी प्रभावित महिंद्रा ग्राहकों के लिए डीजल इंजनों की जांच और आवश्यक रिप्लेसमेंट मुफ्त में किए जाएंगे। कंपनी प्रभावित ग्राहकों को व्यक्तिगत रूप से संपर्क करेगी और उन्हें इसकी जानकारी देगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

महिंद्रा एंड महिंद्रा देश की पांचवीं सबसे बड़ी यात्री वाहन निर्माता कंपनी है। यह इस समय अपने नासिक प्लांट में Thar (थार), Scorpio (स्कॉर्पियो), Marrazo (मराजो) और XUV300 (एक्सयूवी300) जैसे यूटिलिटी व्हीकल्स बनाती है।

पिछले हफ्ते, महिंद्रा ने भारतीय ग्राहकों के लिए अपनी लेटेस्ट एसयूवी Bolero Neo (बोलेरो नियो) लॉन्च की है।, यह TUV300 (टीयूवी300) एसयूवी का अपडेटेड वर्जन है। महिंद्रा जल्द ही अपनी फ्लैगशिप तीन-पंक्ति वाली एसयूवी XUV500 के अपग्रेडेड वर्जन को एक नए अवतार में लॉन्च करने की तैयार में है, जिसका नाम XUV700 है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed