फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Mahindra and mahindra is giving scorpio,xuv,tuv cars on lease ,know about the details

बिना पैसो के कार ले जाइए घर, इस कंपनी ने किया फेस्टिव धमाका

Fri, 12 Oct 2018 10:33 AM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 12 Oct 2018 10:33 AM IST
विज्ञापन
Mahindra and mahindra is giving scorpio,xuv,tuv cars on lease ,know about the details
Mahindra cars on lease

अगर आपके पास कार नहीं है और कार चलाने के बेहद शौकिन हैं तो अब आपना यह सपना पूरा कर सकते हैं वो भी बिना मोटी रकम गवायें। दरअसल,महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी इस फेस्टिव सीजन में एक शानदार आॅफर लेकर आई है। जिसमें आप गाड़ी को किराये पर ले सकते हैं।

विज्ञापन


वैसे तो आपने अक्सर सुना होगा कि गाड़ी सिर्फ कैश या फिर ईएमआई पर मिलती हैं। लेकिन यहां आपको कार किराये पर मिल रही है। अपने इस फैसले पर बयान देते हुए महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी के CFO वी एस पार्थसारथी ने कहा कि इस स्कीम से लोग त्यौहारों पर कार लेने का सपना भी पूरा कर सकेंगे। और उनके बजट पर भी इसका कोई असर नहीं पड़ेगा। कंपनी कम से कम इन कारों को 36 महीने के लिए लीज पर उपलब्ध करा रही है
विज्ञापन


आइए आपको इस स्कीम के बारे में विस्तार से समझाते हैं।
कंपनी का कहना है कि कार को ग्राहक को देने के बाद तय हुआ किराया ग्राहक को हर महिने देना होगा। और वाहन में कोई कमी आने पर उसका बोझ वाहन कंपनी द्वारा उठाया जाएगा। महिंद्रा अपनी जिन कारों पर किराये पर देने की बात कर रही है। उनमें मिड साइज एसयूवी स्कार्पियो, माराजो, एसयूवी500,केयूवी100 और टीयूवी300 आदि शामिल है। जिनकी एक्स शोरूम कीमत 10 से 15 लाख रुपये हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंपनी के अनुसार इस स्कीम के लागू होने से अगले तीन साल के अन्दर अगर ग्राहक यह कार खरीदना चाहता है तो उस वक्त कार की जो भी कीमत लगाई जाएगी उसे जमा करके वह कार को खरीद सकता है। और अगर ग्राहक को बीच में ही लगे कि अब वह इस कार को नहीं चलाना चाहता है। तो भी वह बिना रोक-टोक के तीन साल बाद कंपनी को गाड़ी वापस दे सकता है।


 

Mahindra and mahindra is giving scorpio,xuv,tuv cars on lease ,know about the details
Mahindra KUV100 Nxt

कितना देना होगी राशि
स्कार्पियो कार को किराये पर लेने के लिए आपको हर महीने 26,499 रुपये किराया देने होंगे।  xuv500 के लिए आपको हर माह 32,999 रुपये देने होंगे। वहीं kuv100nxt K2 के लिए ग्राहक हर महीने 13,499 रुपये किराये के तौर पर चुकाएगा। इसके अलावा Tuv300 T4+ के लिए आपको हर महीने 21,499 रुपये किराये देने होंगे।

महिंद्रा की यह स्कीम फिलहाल केवल दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, बेंगलुरु, अहमदाबाद और पुणे में लागू होगी। दरअसल,कंपनी इसके जरिये मार्केट में नए ग्राहक लाने की कोशिश कर रही है। जिसके लिए कंपनी ने  Global leasing Service Firms Orix और ALD Automotive से समझौता किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed