फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Mahendra Singh Dhoni spotted with road roller this time video goes viral on social media

क्रिकेट के मैदान पर कर दिया ऐसा काम, लोग भी पूछने लगे- क्या ये धोनी है?

Thu, 27 Feb 2020 07:03 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Thu, 27 Feb 2020 07:03 PM IST
विज्ञापन
Mahendra Singh Dhoni spotted with road roller this time video goes viral on social media
Mahendra Singh Dhoni - फोटो : Social Media

भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सफलतम कप्तान का जब कभी जिक्र होता है, तो लोगों के जहन में केवल एक ही नाम आता है, 'महेंद्र सिंह धोनी'। हालांकि, विश्वकप के बाद से धोनी (Mahendra Singh Dhoni) अभी टीम का हिस्सा नहीं है, लेकिन उनका नाम फिर भी सुर्खियों में बना रहता है। ऐसे में एक बार फिर से माही सुर्खियों में छाए हुए हैं। इस बार धोनी ग्राउंड पर रोलर चलाने के कारण सुर्खियां बटोर रहे हैं। दरअसल इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में धोनी JSCA स्टेडियम के ग्राउंड पर रोड रोलर (Road Roller) चलाते दिखाई दे रहे हैं।

विज्ञापन

Mahendra Singh Dhoni spotted with road roller this time video goes viral on social media
Mahendra Singh Dhoni - फोटो : Social Media

धोनी का यह वीडियो ट्विटर पर MS Dhoni Fans Official ने ट्वीट किया है। ऐसे में अब धोनी के चाहने वाले इस वीडियो पर जम कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Mahendra Singh Dhoni spotted with road roller this time video goes viral on social media
Mahendra Singh Dhoni - फोटो : Social Media

जब माही ने चलाई Indian Army की 20 साल पुरानी कार 

महेंद्र सिंह धोनी को कुछ महीनों पहले Nissan Jonga 1 Ton को चलाते हुए देखा गया था। यह कार कभी Indian Army का हिस्सा थी। दरअसल धोनी रांची को निसान जोंगा (Nissan Jonga) का मॉडिफाइड मॉडल चलाते हुए देखा गया था। उस समय जब धोनी रांची के JSCA स्टेडियम के बाहर Nissan Jonga के साथ नजर आए तो लोगों की भीड़ उन्हें देखने के लिए उमड़ पड़ी।·बता दें कि धोनी ने Nissan Jonga के मॉडिफाइड वर्जन को खरीदा है। यानी इस गाड़ी को धोनी की पसंद और जरुरतों के हिसाब से बनाया गया है।

विज्ञापन

Mahendra Singh Dhoni spotted with road roller this time video goes viral on social media
Mahendra Singh Dhoni - फोटो : Social Media

जब Jeep Grand Cherokee Trackhawk में दिखे भारतीय सेना से लौटे धोनी

पिछले साल जब भारतीय सेना में अपनी दो महीने की सेवा देने के बाद धोनी वापस लौटे, तब उन्हें नई Jeep Grand Cherokee Trackhawk में देखा गया था। धोनी की इस कार की कीमत 1.16 करोड़ रुपये है। इसमें पावर के लिए 6.2-लीटर का सुपरचार्ज्ड V8 HEMI इंजन दिया गया है। इसका HEMI मोटर 707 bhp की पावर और 875 Nm का पीक टॉर्क पैदा करता है। यह कार महज 3.62 सेकेंड्स में 0-100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार हासिल कर लेती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed