मर्सिडीज, ऑडी और BMW को टक्कर देने आई ये कार कंपनी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत में लक्जरी कार निर्माता कंपनी मर्सिडीज-बेंज, ऑडी, बीएमडब्लू, जगूआर और वॉल्वो को टक्कर देने एक नई प्रतिद्वंदी बाजार में आ रही है। जापान की कार निर्माता कंपनी और टोयोटा की लक्जरी डिवीजन के तौर पर विश्व भर में मशहूर लेक्सस भारतीय बाजार में कार बेचने के लिए अपने शोरूम स्थापित करने जा रही है।
कंपनी ने भारत में अपने तीन मॉडल एलएक्स 450डी, आरएक्स 450एच और इएस 300एच सेडान कार को लॉन्च किया हैं। कंपनी जल्द ही भारत में अन्य मॉडल भी लॉन्च कर सकती है। लेक्सस अपनी सब ब्रांड एफ-स्पोर्ट की भी कुछ गाड़ियों को बाजार में जल्द ही उतार सकती है।
लेक्सस ने अभी तक एलएक्स 450 डी की भारत में कीमत का ऐलान नहीं किया है लेकिन इसकी अनुमानित कीमत 2.3 करोड़ रुपये है। वहीं आरएक्स 450एच की कीमत 1.07 करोड़ रुपये और इएस 300एच की कीमत 55.27 लाख रुपये है। चुकि भारत में अभी इन कारों को इंपोर्ट करके मंगाना पड़ता है इसलिए इसकी कीमत इसके प्रतिद्वंदियों से अधिक है।
जानें क्या है इन कारों की खूबियां
लेक्सस की एलएक्स 450 डी टोयोटा की की लैंड क्रूज एलसी200 का विकसीत रूप है। कंपनी ने इस कार के निर्माण में उसी बेसिक ढांचे और मैकेनिजम का प्रयोग किया गया है जिस पर टोयोटा ने लैंड क्रूज का निर्माण किया है। कंपनी ने कार में एलसी 200 का 4.5 लीटर वाला डीजल दिया है जो 272 हॉर्सपावर की शक्ति प्रदान करता है।
इसीप्रकार लेक्सस की सेडान कार इएस 300 एच भी टोयोटा की कैमरी हाईब्रीड के आधार पर विकसीत की गई है, लेकिन इस की कीमत 55.27 लाख रुपये है। हालांकि यह कार थोड़ी महंगी जरूर है। इस कार का भारतीय बाजार में कोई राइवल इस वक्त मौजूद नहीं है। लेकिन कार का साइज और दाम देखते हुए यह बीएमडब्लू 3 सीरीज और 5-सीरीज की कारों के बीच अपनी जगह बनाती है।
सेडान इएस 300 एच में टोयोटा की कैमरी हाईब्रीड वाला 2.5 लीटर का चार सिलेंडर वाला पेट्रोल इंजन दिया गया है और साथ में एक इलेक्ट्रानिक मोटर भी मौजूद है। कंपनी ने कार में सीवीटी गियरबॉक्स दिया है। कार में लगा इंजन इसे 200 हॉर्सपावर की शक्ति प्रदान करता है।
वहीं लेक्सस का आरएक्स 450एच मॉडल की बात करें तो इससे मिलती जुलती कोई कार कंपनी ने नहीं बेची है। आरएक्स 450 एच एक मीड रेंज वाली लक्जरी एसयूवी है। इस कार का सीधा मुकाबला मर्सिडीज बेंज जीएलसी और ऑडी क्यू5 से होगा। हालांकि 1.07 - 1,10 करोड़ की कीमत के साथ पॉर्श मैकन के रेंज में एंट्री कर जाती है। कंपनी ने इस कार में 3.5 लीटर का वी-6 इंजन दिया है, साथ ही कंपनी ने कार में इलेक्ट्रानिक मोटर भी दिया है जो कार को 308 हॉर्सपावर की शक्ति प्रदान करती है। कंपनी ने कार में सीवीटी गियरबॉक्स दिया है।