फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Lamborghini facts that people do not know

Lamborghini के ये राज नहीं जानते होंगे आप

Fri, 30 Nov 2018 11:39 AM IST
आॅटो डेस्क, अमर उजाला
आॅटो डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 30 Nov 2018 11:39 AM IST
विज्ञापन
Lamborghini facts that people do not know
lamborghini

कहने को तो दुनिया में बेशुमार लग्जरी कार हैं,लेकिन कुछ सदाबाहर होती हैं जिनमें लैंबॉर्गिनी का नाम सबसे पहले आता है।लैंबॉर्गिनी कार के बारे में तो सब जानते हैं, लेकिन क्या आप लैंबॉर्गिनी कंपनी से रुबरु हैं क्या आप जानते है स्पोर्ट्स कार बनाने वाली यह कंपनी पहले ट्रैक्टर बनाया करती थी। इटली की इस प्रसिद्व ब्रांड का इतिहास काफी लंबा है, आइए बताते हैं कंपनी से जुड़ी कुछ अन्य बातें जो शायद आपने पहले न सुनी हो। 

विज्ञापन


लैंबॉर्गिनी के संस्थापक फेरुचियो लैंबॉर्गिनी को बचपन से ही मशीनों से लगाव था। शुरूआती दौर में उन्होंने इटालियन रॉयल एयर फोर्स में नौकरी शुरू की जिसके बाद उन्होंने ट्रैक्टर बनाने की कंपनी में हाथ आजमाया और काफी समय तक वह इसी से जुड़े रहे। बचपन से ही लग्जरी कारों के शौकिन फेरुचियो लैंबॉर्गिनी के पास एक फरारी 250जीटी कार थी।  
विज्ञापन

 

Lamborghini facts that people do not know
फरारी 250जीटी

जिसको चलाते समय एक बार उसके क्लच में खराबी आ गई। जिसकी शिकायत उन्होंने फरारी के सर्विस सेंटर पर की। लेकिन वहां से कुछ रिप्लाई न आने के बाद उनका इस बात पर मजाक उड़ाया गया कि कार में किसी भी तरह की कोई खराबी नहीं है, बल्कि इसको चलाने वाले में खराबी हो सकती है,  ट्रैक्टर बनाने वाले क्या जानें फरारी के बारे में। 

लैंबॉर्गिनी कंपनी को फेरुचियो ने अपने स्वामित्व में 11 साल तक रखा जिसके बाद 1974 में ईंधन की कमी के कारण लोगों ने इस कार से किनारा कर लिया। और फेरुचियो को कंपनी बेचनी पड़ी। जिसके बाद लगातार इस कंपनी के मालिक बदलते रहे। फिलहाल, लैंबॉर्गिनी का संचालन फॉक्सवैगन द्वारा किया जा रहा है जिसने 1990 में इसे खरीद लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed