फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   KTM new motorcycle to be launched in India on October 19, company releases teaser

19 अक्तूबर को भारत में लॉन्च होगी KTM की नई मोटरसाइकिल, कंपनी ने जारी किया टीजर

Sat, 17 Oct 2020 05:13 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Sat, 17 Oct 2020 05:13 PM IST
विज्ञापन
KTM new motorcycle to be launched in India on October 19, company releases teaser
सांकेतिक - फोटो : KTM
KTM ने हाल ही में अपनी नई एडवेंचर मोटरसाइकिल को टीज किया है। कंपनी की तरफ से बताया गया है कि यह नई बाइक 19 अक्तूबर को भारतीय बाजार में लॉन्च होगी। हालांकि, वीडियो में यह पहचान पाना मुश्किल है, कि यह कौन सी बाइक है। लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो वीडियो में दिखाई दे रही एडवेंचर मोटरसाइकिल KTM 890 Adventure है।
विज्ञापन

 

रिपोर्ट्स की माने तो KTM 890 Adventure में 889 सीसी का ट्विन इंजन दिया जा सकता है। इसका इंजन 8,000 आरपीएम 103 bhp की मैक्सिमम पावर और 6,500 आरपीएम पर 100 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करेगा। इसका इंजन 6-स्पीड गियरबॉक्स से लैस होगा। इसमें 21-इंच का फ्रंट व्हील और 18-इंच का रियर व्हील दिया जा सकता है। इसके अळावा 890 Adventure में ग्राहकों को 5-इंच का फुल कलर टीएफटी स्क्रीन भी मिल सकता है।

View this post on Instagram

Stay tuned! October 19th, 2020 #KTM #ReadyToRace #GoAdventure

A post shared by KTM (@ktm_official) on

विज्ञापन
विज्ञापन

KTM 250 Adventure भारत में लॉन्च के लिए तैयार

इसके अलावा KTM India भारत में अपनी 250 Adventure को भी लॉन्च करने के लिए तैयार है। रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी इसे अगले सप्ताह भारतीय बाजार में लॉन्च कर सकती है। KTM के सभी डीलरशिप्स पर इसकी प्री-बुकिंग शुरू हो गई है। ग्राहक 1000 से 5000 रुपये की टोकन राशि देकर इस मोटरसाइकिल को प्री-बुक कर सकते हैं। KTM 250 Adventure भारतीय बाजार में ऑरेंज और ब्लैक जैसे दो कलर वेरिएंट्स के साथ आ सकती है। कंपनी इसकी बिक्री इस महीने के आखिरी सप्ताह से शुरू कर देगी, जिससे त्योहारी सीजन में इसकी बिक्री ज्यादा से ज्यादा हो सके।

KTM 250 Adventure एडवेंचर बाइक को टेस्टिंग के दौरान कई बार भारतीय सड़कों पर देखा जा चुका है। इस बाइक के लॉन्च होने का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। ऑनलाइन इंटरनेट और सोशल मीडिया पर इसकी कीमतों और स्पेसिफिकेशंस को लेकर कई दावे भी किए जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed