{"_id":"5fb8b57f8ebc3e9b946f6049","slug":"ktm-india-lauched-ktm-250-adventure-at-rs-2-48-lakh-read-specifications","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"KTM ने लॉन्च की 250सीसी इंजन वाली 'धाकड़' बाइक, मुश्किल रास्तों पर भी देगी जबरदस्त अनुभव","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
KTM ने लॉन्च की 250सीसी इंजन वाली 'धाकड़' बाइक, मुश्किल रास्तों पर भी देगी जबरदस्त अनुभव
Sat, 21 Nov 2020 12:25 PM IST
श्रीधर मिश्रा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Published by: श्रीधर मिश्रा
Updated Sat, 21 Nov 2020 12:25 PM IST
विज्ञापन
KTM 250 Adventure
- फोटो : KTM
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
KTM India ने भारत में अपनी 250 Adventure को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने भारतीय बाजार में KTM 250 Adventure की दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 2.48 लाख रुपये रखी है। यह बाइक KTM 390 Adventure के मुकाबले 56,000 सस्ती है। बता दें कि कंपनी ने इसकी प्री-बुकिंग को पिछले महीने ही शुरू कर दिया था। ग्राहक कंपनी के आधिकारिक डीलरशिप्स पर इसे 1000 से 5000 रुपये की टोकन राशि देकर प्री-बुक कर सकते हैं।
विज्ञापन
KTM 250 Adventure में 14.5 लीटर की क्षमता वाला फ्यूल टैंक दिया गया है, जो 400 किलोमीटर का रेंज देता है। इसमें ऑफ रोड एबीएस फीचर के साथ LCD स्क्रीन दी गई। इसके अलावा इलमें जीपीएस ब्रैकेट, रेडिएटर प्रोटेक्शन ग्रिल, क्रैश बंग्स, हेडलैंप प्रोटेक्शन और हैंडलबार पैड सहित कई शानदार फीचर्स दिए गए हैं। हालांकि, 390 ADV की तुलना में, 250 में राइड-बाय-वायर और फुल-एलईडी हेडलैम्प नहीं दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
परफॉर्मेंस की बात करें तो इस नई एडवेंचर बाइक में 248.8 सीसी का सिंगल-सिलिंडर वाला लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया जा सकता है। इसका इंजन 9,000 आरपीएम पर 29.5 bp की मैक्सिमम पावर और 7,500 आरपीएम पर 24 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसका इंजन 6-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है।
लंबी दूरी और किसी भी रास्ते पर शानदार राइडिंग अनुभव के लिए इसके फ्रंट में 43 मिलीमीटर का WP APEX USD फॉर्क्स सस्पेंशन और रियर में मोनोशॉक सस्पेंशन दिया गया है। इसके फ्रंट यूनिट में 170 मिलीमीटर का ट्रेवल और रियर में 177 मिलीमीटर का रियर शॉक अब्जॉर्बर दिया गया है। इसके फ्रंट में 19 इंच और रियर में 17 इंच का पहिया दिया गया है। इसमें डुअल परपज के लिए MRF टायर्स दिए गए हैं।
KTM 250 Adventure एडवेंचर का लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था। इस बाइक को टेस्टिंग के दौरान कई बार भारतीय सड़कों पर देखा गया था। अब देखना यह है कि इस बाइक को भारतीय बाजार में ग्राहकों का कितना साथ मिलता है।