फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   KTM India lauched KTM 250 Adventure at Rs 2.48 lakh, read specifications

KTM ने लॉन्च की 250सीसी इंजन वाली 'धाकड़' बाइक, मुश्किल रास्तों पर भी देगी जबरदस्त अनुभव

Sat, 21 Nov 2020 12:25 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Sat, 21 Nov 2020 12:25 PM IST
विज्ञापन
KTM India lauched KTM 250 Adventure at Rs 2.48 lakh, read specifications
KTM 250 Adventure - फोटो : KTM
KTM India ने भारत में अपनी 250 Adventure को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने भारतीय बाजार में  KTM 250 Adventure की दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 2.48 लाख रुपये रखी है। यह बाइक KTM 390 Adventure के मुकाबले 56,000 सस्ती है। बता दें कि कंपनी ने इसकी प्री-बुकिंग को पिछले महीने ही शुरू कर दिया था। ग्राहक कंपनी के आधिकारिक डीलरशिप्स पर इसे 1000 से 5000 रुपये की टोकन राशि देकर प्री-बुक कर सकते हैं। 
विज्ञापन

 

KTM 250 Adventure में 14.5 लीटर की क्षमता वाला फ्यूल टैंक दिया गया है, जो 400 किलोमीटर का रेंज देता है। इसमें ऑफ रोड एबीएस फीचर के साथ LCD स्क्रीन दी गई। इसके अलावा इलमें जीपीएस ब्रैकेट, रेडिएटर प्रोटेक्शन ग्रिल, क्रैश बंग्स, हेडलैंप प्रोटेक्शन और हैंडलबार पैड सहित कई शानदार फीचर्स दिए गए हैं। हालांकि, 390 ADV की तुलना में, 250 में राइड-बाय-वायर और फुल-एलईडी हेडलैम्प नहीं दिए गए हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

परफॉर्मेंस की बात करें तो इस नई एडवेंचर बाइक में 248.8 सीसी का सिंगल-सिलिंडर वाला लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया जा सकता है। इसका इंजन 9,000 आरपीएम पर 29.5 bp की मैक्सिमम पावर और 7,500 आरपीएम पर 24 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसका इंजन 6-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। 
 
विज्ञापन

लंबी दूरी और किसी भी रास्ते पर शानदार राइडिंग अनुभव के लिए इसके फ्रंट में 43 मिलीमीटर का WP APEX USD फॉर्क्स सस्पेंशन और रियर में मोनोशॉक सस्पेंशन दिया गया है। इसके फ्रंट यूनिट में 170 मिलीमीटर का ट्रेवल और रियर में 177 मिलीमीटर का रियर शॉक अब्जॉर्बर दिया गया है। इसके फ्रंट में 19 इंच और रियर में 17 इंच का पहिया दिया गया है। इसमें डुअल परपज के लिए MRF टायर्स दिए गए हैं।

KTM 250 Adventure एडवेंचर का लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था। इस बाइक को टेस्टिंग के दौरान कई बार भारतीय सड़कों पर देखा गया था। अब देखना यह है कि इस बाइक को भारतीय बाजार में ग्राहकों का कितना साथ मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed