KTM 250 Adventure भारत में अगले महीने हो सकती है लॉन्च, जानें क्या होगी कीमत?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
KTM 250 Adventure भारत में लॉन्च के लिए तैयार है। इस एडवेंचर बाइक को टेस्टिंग के दौरान कई बार भारतीय सड़कों पर देखा जा चुका है। इस बाइक के लॉन्च होने का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। ऑनलाइन इंटरनेट और सोशल मीडिया पर इसकी कीमतों और स्पेसिफिकेशंस को लेकर कई दावे भी किए जा रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी इसे अगले महीने यानी कि अक्टूबर 2020 में भारत में लॉन्च कर सकती है।
KTM 250 Adventure की क्या होगी कीमत?
रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी इसे भारतीय बाजार में करीब 2.35 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत में लॉन्च कर सकती है। कंपनी इसे फेस्टिव सीजन में लॉन्च करेगी, ऐसे में इसे ग्राहकों का बेहतर साथ भी मिल सकता है।
KTM 250 Adventure की पावर परफॉर्मेंस
परफॉर्मेंस की बात करें तो रिपोर्ट्स के मुताबिक इस नई एडवेंचर बाइक में 248.8 सीसी का सिंगल-सिलिंडर वाला लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया जा सकता है। इसका इंजन 30 bp की मैक्सिमम पावर और 24 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करेगा। इसका इंजन 6-स्पीड गियरबॉक्स से लैस होगा। हालांकि, ऑफ रोडिंग के मुताबिक इसमें गियर रेशियो को बदला जा सकता है।
KTM 250 Adventure में क्या होंगे फीचर्स?
लंबी दूरी और किसी भी रास्ते पर शानदार राइडिंग अनुभव के लिए इसमें बड़ा फ्रंट सस्पेंशन और रियर में अडजस्टेबल रियर मोनोशॉक दिया जा सकता है। कंपनी इसमें समान लाइटवेट ट्रेलिस फ्रेम और ब्रेकिंग फीचर दे सकती है।
इस बाइक में ट्रैक्शन कंट्रोल और राइड-बाई-वायर जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं। इसमें Duke 250 जैसा एलईडी हेडलैंप दिया जा सकता है। KTM 250 Adventure में टीएफटी इंस्ट्रूमेंट कलस्टर दिया जा सकता है।
BS6 KTM 250 Duke
कुछ समय पहले ही KTM ने अपनी 250 Duke को भारतीय बाजार में लॉन्च किया था। इसकी दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 2.09 लाख रुपये है।
KTM 250 Duke में BS6-कंप्लाइंट वाला, सिंगल-सिलिंडर, 4-वाल्व, लिक्विड-कूल्ड, DOHC इंजन दिया गया है। इसका 248.8 सीसी का इंजन 30PS की मैक्सिमम पावर और 24Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें स्लिपर कल्च भी दिया गया है। इसमें 13.5 लीटर का पेट्रोल टैंक दिया गया है।