{"_id":"5f9026688ebc3e9bac5ef8cc","slug":"kia-sonet-gets-50000-bookings-within-two-months","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kia Sonet ने भारत में मचाया तहलका, दो महीनों के अंदर बुक हुईं 50000 गाड़ियां, पढ़ें सभी वेरिएंट्स की कीमतें","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Kia Sonet ने भारत में मचाया तहलका, दो महीनों के अंदर बुक हुईं 50000 गाड़ियां, पढ़ें सभी वेरिएंट्स की कीमतें
Wed, 21 Oct 2020 05:45 PM IST
श्रीधर मिश्रा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Published by: श्रीधर मिश्रा
Updated Wed, 21 Oct 2020 05:45 PM IST
विज्ञापन
Kia Sonet world premiere
- फोटो : Kia Motrors (File Photo)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किया मोटर्स इंडिया (Kia Motors India) की Kia Sonet का शानदार सफर लगातार जारी है। इस सबकॉम्पैक्ट एसयूवी ने एक और मील का पत्थर हासिल कर लिया है। कंपनी की इस नई कार को अब तक 50,000 बुकिंग मिल चुकी है। बता दें कि Kia Motors ने अपनी Sonet की बुकिंग 20 अगस्त 2020 से शुरू की थी। एक औसत के तहत हर तीन मिनट में दो Sonet की गाड़ियों की बुकिंग हो रही है। कंपनी के मुताबिक 60 फीसदी बुकिंग 1.0 टर्बो पेट्रोल और 1.2 पेट्रोल मॉडलों की हो रही है। जबकि, बाकी की 40 फीसदी बुकिंग इसके डीजल मॉडल की हो रही है।
विज्ञापन
Kia Motors ने अपनी Sonet को भारतीय बाजार में 18 सितंबर 2020 को लॉन्च किया था। सितंबर महीने में कंपनी ने इसके 9,266 यूनिट्स को डिस्पैच किया था। बाजार में लॉन्च होने के महज 12 दिनों के अंदर यह एसयूवी सेगमेंट की बेस्ट सेलिंग एसयूवी बन गई थी।
विज्ञापन
Kia Sonet की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 6.71 लाख रुपये है, जो इसके टॉप एंड वेरिएंट पर 12.89 लाख रुपये तक जाती है।
परफॉर्मेंस
किआ सोनेट तीन इंजन ऑप्शन के साथ आती है। सोनट में 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल (117 बीएचपी की पावर और 172 एनएम टॉर्क) के साथ डुअल-क्लच AT, 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन (81 बीएचपी की पावर और 115 एनएम टॉर्क) के साथ 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और 1.5-लीटर डीजल इंजन 113 बीएचपी की पावर और 250 एनएम के साथ 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन से लैस होगा। वेन्यू में मिलने वाली नई फीचर iMT सेमी-ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन, सोनेट में भी मिलेगी। किआ सोनेट में डीजल इंजन के साथ 6-स्पीड टॉर्क कनवर्टर का विकल्प मिलता है।
G1.2 5MT Petrol: कीमतें
- Sonet G1.2 5MT HTE: दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 6,71,000 रुपये है। वहीं, इसकी दिल्ली ऑन-रोड कीमत 7,53,967 रुपये है।
- Sonet G1.2 5MT HTK: दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 7,59,000 रुपये है। वहीं, इसकी दिल्ली ऑन-रोड कीमत 8,50,426 रुपये है।
- Sonet G1.2 5MT HTK Plus: दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 11,99,000 रुपये है। वहीं, इसकी दिल्ली ऑन-रोड कीमत 13,71,185 रुपये है।
बता दें कि ऑन-रोड कीमत में रजिस्ट्रेशन, फास्टैग, इंश्योरेंस, टीसीएस और वैधानिक चार्ज शामिल हैं।
G1.0 T-GDI IMT PETROL Petrol: कीमतें
- Sonet G1.0T iMT HTK Plus: दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 9,49,000 रुपये है। वहीं, इसकी दिल्ली ऑन-रोड कीमत 10,52,500 रुपये है।
- Sonet G1.0T iMT HTX: दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 9,99,000 रुपये है। वहीं, इसकी दिल्ली ऑन-रोड कीमत 11,07,244 रुपये है।
- Sonet G1.0T iMT HTX Plus: दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 11,65,000 रुपये है। वहीं, इसकी दिल्ली ऑन-रोड कीमत 13,32, 684 रुपये है।
- Sonet G1.0T iMT HTX Plus: दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 11,65,000 रुपये है। वहीं, इसकी दिल्ली ऑन-रोड कीमत 13,32, 684 रुपये है।
D1.5 6MT Diesel: कीमतें
- Sonet D1.5 6MT HTE: दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 805000 रुपये है। वहीं, इसकी दिल्ली ऑन-रोड कीमत 914936 रुपये है।
- Sonet D1.5 6MT HTK: दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 899000 रुपये है। वहीं, इसकी दिल्ली ऑन-रोड कीमत 1019617 रुपये है।
- Sonet D1.5 6MT HTK Plus: दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 949000 रुपये है। वहीं, इसकी दिल्ली ऑन-रोड कीमत 1075299 रुपये है।
- Sonet D1.5 6MT HTX: दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 999000 रुपये है। वहीं, इसकी दिल्ली ऑन-रोड कीमत 1130980 रुपये है।
- Sonet D1.5 6MT HTX Plus: दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 1165000 रुपये है। वहीं, इसकी दिल्ली ऑन-रोड कीमत 1368268 रुपये है।
- Sonet D1.5 6MT HTX Plus: दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 1199000 रुपये है। वहीं, इसकी दिल्ली ऑन-रोड कीमत 1407661 रुपये है।
D1.5 6AT और G1.0 T-GDI 7DCT पावरट्रेन: कीमतें
D1.5 6AT
Sonet D1.5 6AT HTK Plus: दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 1039000 रुपये है। वहीं, इसकी दिल्ली ऑन-रोड कीमत 1222280 रुपये है।
G1.0 T-GDI 7DCT
Sonet G1.2 5MT HTK Plus: दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 1049000 रुपये है। वहीं, इसकी दिल्ली ऑन-रोड कीमत 1201327 रुपये है।