Kia Sonet बनी देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली सबकॉम्पैक्ट एसयूवी, नवंबर में इतने ग्राहकों ने खरीदा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किया मोटर्स इंडिया (Kia Motors India) की Kia Sonet का शानदार सफर लगातार जारी है। इस सबकॉम्पैक्ट एसयूवी को 50,000 से भी ज्यादा बुकिंग मिल चुकी है। कंपनी ने Sonet की बुकिंग 20 अगस्त 2020 से शुरू की थी, जिसके बाद से इसे ग्राहकों का बंपर साथ मिला है। एक औसत के मुताबिकSonet की गाड़ियों की हर तीन मिनट में दो बुकिंग हो रही है। किया मोटर्स के तहत 60 फीसदी बुकिंग 1.0 टर्बो पेट्रोल और 1.2 पेट्रोल मॉडलों की हुई है। वहीं, 40 फीसदी बुकिंग इसके डीजल मॉडल की हुई है।
बता दें कि किया मोटर्स इंडिया ने अपनी Sonet को 18 सितंबर 2020 को भारत में लॉन्च किया था। सितंबर महीने में कंपनी ने भारतीय बाजार में इसके 9,266 यूनिट्स को डिस्पैच किया था। इस गाड़ी की बंपर मांग का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि लॉन्च के महज 12 दिनों के अंदर ही यह बेस्ट सेलिंग एसयूवी बन गई थी।
किआ सोनेट तीन इंजन ऑप्शन के साथ आती है। सोनट में 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल (117 बीएचपी की पावर और 172 एनएम टॉर्क) के साथ डुअल-क्लच AT, 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन (81 बीएचपी की पावर और 115 एनएम टॉर्क) के साथ 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और 1.5-लीटर डीजल इंजन 113 बीएचपी की पावर और 250 एनएम के साथ 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन से लैस होगा। वेन्यू में मिलने वाली नई फीचर iMT सेमी-ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन, सोनेट में भी मिलेगी। किआ सोनेट में डीजल इंजन के साथ 6-स्पीड टॉर्क कनवर्टर का विकल्प मिलता है।