{"_id":"611f9f098ebc3e7a2864add6","slug":"kia-seltos-sales-figures-in-india-kia-india-sells-2-lakh-kia-seltos-suv-in-2-years-sold-1-5-lakh-connected-cars-in-indian-market","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kia : किआ ने दो साल में बेच डालीं दो लाख से ज्यादा Kia Seltos एसयूवी, बनी सबसे तेजी से 3 लाख कार बेचने वाली कंपनी","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Kia : किआ ने दो साल में बेच डालीं दो लाख से ज्यादा Kia Seltos एसयूवी, बनी सबसे तेजी से 3 लाख कार बेचने वाली कंपनी
Fri, 20 Aug 2021 06:14 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Fri, 20 Aug 2021 06:14 PM IST
विज्ञापन
Kia Seltos
- फोटो : Kia India
Kia India sells 2 lakh Kia Seltos SUV : दक्षिण कोरिया की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Kia India (किआ इंडिया) ने शुक्रवार को एलान किया कि उसने देश में अपनी फ्लैगशिप कार Seltos (सेल्टोस) एसयूवी की दो लाख से ज्यादा यूनिट्स बेची हैं। कार निर्माता ने यह भी कहा कि उसकी कुल बिक्री में 66 फीसदी से ज्यादा की हिस्सेदारी किआ सेल्टोस एसयूवी की है। किआ ने 2019 में सेल्टोस के साथ भारतीय बाजार में एंट्री की थी। पिछले दो वर्षों के दौरान किआ इंडिया ने दो और उत्पादों - Carnival (कार्निवल) और Sonet (सोनेट) को लॉन्च किया है, लेकिन सेल्टोस का जादू बरकरार है।
Kia SUV Connected Cars
- फोटो : Kia India
1.5 लाख कनेक्टेड कारें बेचीं
कुल मिलाकर, किआ ने लगभग 1.5 लाख कनेक्टेड कारें बेचीं हैं, जिसमें सेल्टोस ने फिर से बिक्री में 78 फीसदी से ज्यादा का योगदान दिया है। इसमें Seltos HTX 1.5 पेट्रोल वेरिएंट पसंदीदा मॉडल रहा।
सबसे तेजी से बेचीं 3 लाख कारें
दक्षिण कोरियाई कार ब्रांड का दावा है कि किआ इंडिया भारत में सबसे तेजी से 3 लाख से ज्यादा कारें बेचने वाली वाहन निर्माता कंपनी बन गई है। हाल ही में ऑटोमेकर ने एक बयान में कहा कि उसने 2 साल से भी कम समय में यह मील का पत्थर हासिल किया है।

2021 Kia Sonet Facelift
- फोटो : Kia
3 लाख से ज्यादा बिक्री के आंकड़े का श्रेय काफी हद तक सेल्टोस और सॉनेट जैसे मॉडलों को दिया जाता है। किआ सेल्टोस भारत में लॉन्च होने वाली ब्रांड की पहली कार थी। इस प्रीमियम एसयूवी को ग्राहकों से काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। दिलचस्प बात यह है कि ब्रांड की 300,000वीं कार अनंतपुर मैन्युफेक्चरिंग प्लाटं से तैयार की गई सेल्टोस थी।
सोनेट की हिस्सेदारी 19 फीसदी
सेल्टोस के अलावा, कॉम्पैक्ट एसयूवी किआ सॉनेट ने भी भारत में लॉन्च के बाद कम समय में प्रभावशाली बिक्री संख्या हासिल करने में अहम रोल अदा किया है। किआ ने यह भी कहा कि उसके सोनेट की कुल बिक्री में 19 फीसदी से ज्यादा का योगदान है।

Kia Sonet
- फोटो : Kia
किआ इंडिया के कार्यकारी निदेशक और मुख्य बिक्री और व्यापार रणनीति अधिकारी ताए-जिन पार्क ने कहा कि भारतीय यात्री वाहन बाजार बदलते ग्राहक रुझानों के कारण बदल रहा है जिसमें लेटेस्ट फीचर्स और अत्याधुनिक कनेक्टेड-कार टेक्नोलॉजी की बढ़ती इच्छा शामिल है। उन्होंने कहा, "हमने लोकप्रिय सेगमेंट में गेम-चेंजिंग उत्पादों को लॉन्च करने का एक सचेत फैसला किया है, जिससे ग्राहकों को किआ के मालिक बनने का एक नया अनुभव मिल सके।"
विज्ञापन
Kia Seltos Anniversary Edition
- फोटो : Kia Motors
किआ ने देश में एसयूवी के एक साल पूरे होने के मौके पर Seltos Anniversary Edition (सेल्टोस एनिवर्सरी एडिशन) भी पेश किया। किआ इंडिया ने हाल ही में अपने सोशल चैनल पर एक नई कार का टीजर वीडियो जारी किया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि कार - जिसे वीडियो में Project X (प्रोजेक्ट एक्स) कहा गया है - Kia Seltos X Line (किआ सेल्टोस एक्स लाइन) का विस्तार कर सकती है।