फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Best Electric Scooters : भारत के टॉप 5 इलेक्ट्रिक स्कूटर, 236 किमी तक चलते हैं फुल चार्ज में

Fri, 20 Aug 2021 02:17 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 20 Aug 2021 02:17 PM IST
विज्ञापन
top 5 electric scooter in india with driving range 236km know about list here top electric scooter in india 2021
Ola Electric Scooter - फोटो : Ola Electric
Best Electric Scooters in India Know Price and Driving Range : भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतें आसमान छू रही हैं। ऐसे में इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर लोगों का रूझान बढ़ा है। बीते कुछ दिनों से इलेक्ट्रिक स्कूटर सुर्खियों में छाए रहे हैं। हाल ही दो नए इलेक्ट्रिक स्कूटरों ने भारतीय इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट में एंट्री की है। जहां कैब एग्रीगेटर से वाहन निर्माता बनी कंपनी ओला ने अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किया है। वहीं बंगलूरू स्थिति स्टार्ट-अप सिंपल एनर्जी ने भी अपना पहला फ्लैगशिप स्कूटर लॉन्च किया है, जो ड्राइविंग रेंज के मामले में देश का सबसे ज्यादा ड्राइविंग रेंज देने वाला स्कूटर बन गया है। अगर आप एक नए इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन को खरीदने की योजना बना रहे हैं इस समय भारतीय बाजार में कई इलेक्ट्रिक वाहन मौजूद हैं। हम आपको बता रहे हैं ज्यादा ड्राइविंग रेंज वाले शानदार इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के बारे में। जिससे आप अपना मनपसंद इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीद सकते हैं। 
top 5 electric scooter in india with driving range 236km know about list here top electric scooter in india 2021
Ola Electric Scooter - फोटो : Ola Electric
Ola Electric Scooter
प्रीमियम इलेक्ट्रिक स्कूटर सेगमेंट में हाल ही में Ola Electric S1 और S1 Pro स्कूटर लॉन्च हुआ है। S1 इलेक्ट्रिक स्कूटर की एक्स-शोरूम कीमत 99,999 रुपये है, जबकि S1 Pro की एक्स-शोरूम कीमत 129,999 रुपये रखी गई है। ओला इलेक्ट्रिक ने कई बैंकों के साथ साझेदारी की है जो उपभोक्ताओं के लिए ईएमआई ऑप्शन पेश करेंगे। ईवी निर्माता का दावा है कि ईएमआई विकल्प 2,999 रुपये प्रति माह से शुरू होंगे। 
top 5 electric scooter in india with driving range 236km know about list here top electric scooter in india 2021
Ola Electric Scooter - फोटो : Ola Electric
Ola S1 Pro में काफी बड़ी बैटरी क्षमता 3.97 kWh दी गई है। Ola S1 Pro  एक बार फुल चार्ज होने पर 181 किमी की रेंज का दावा करता है। ओला एस1 प्रो की बैटरी एक उच्च क्षमता वाली इकाई होने के कारण, पूरी तरह से चार्ज होने में अधिक समय लेती है। इसे फुल चार्ज होने में 6 घंटे 30 मिनट लगता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
top 5 electric scooter in india with driving range 236km know about list here top electric scooter in india 2021
Ola Electric Scooter - फोटो : Ola Electric
ओला इलेक्ट्रिक का दावा है कि एस1 प्रो की बैटरी को सिर्फ 18 मिनट में 50 फीसदी तक चार्ज किया जा सकता है और यह 75 किमी की ड्राइविंग रेंज देने के लिए काफी होना चाहिए।  वहीं इस स्कूटर की टॉप स्पीड 115 किमी प्रति घंटा है। ओला का दावा है कि S1 प्रो सिर्फ 3 सेकंड में 0 से 40 किमी प्रति घंटा की स्पीड पकड़ सकता है। 
विज्ञापन
top 5 electric scooter in india with driving range 236km know about list here top electric scooter in india 2021
Simple One Electric Scooter - फोटो : Simple Energy
Simple One 
बंगलूरू स्थित इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) स्टार्टअप Simple Energy (सिंपल एनर्जी) ने देश में अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है। Simple One देश का सबसे ज्यादा ड्राइविंग रेंज देने वाला स्कूटर बन गया है। शानदार लुक और पावरफुल इलेक्ट्रिक मोटर वाले इस स्कूटर की शुरुआती कीमत 1.10 लाख रुपये (एक्स-शोरुम) रखी गई है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed