{"_id":"5f201fc08ebc3e9f641e9abc","slug":"kia-seltos-ev-range-kia-seltos-electric-car-mileage-kia-motors-electric-car-specifications","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kia Seltos ईवी होगी कंपनी की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक SUV","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Kia Seltos ईवी होगी कंपनी की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक SUV
Tue, 28 Jul 2020 06:23 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Tue, 28 Jul 2020 06:23 PM IST
सार
- Kia Seltos EV (किआ सेल्टोस ईवी) का पावरट्रेन Hyundai Kona (ह्यूंदै कोना) इलेक्ट्रिक एसयूवी वाला होगा।
- किआ सेल्टोस इलेक्ट्रिक कार में फुल चार्जिंग पर लगभग 400 किलोमीटर की रेंज मिलने की संभावना है।
विज्ञापन
Kia seltos
- फोटो : For Reference Only
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Kia Motors (किआ मोटर्स) अपनी बेहद लोकप्रिय कॉम्पैक्ट एसयूवी Seltos (सेल्टोस) के इलेक्ट्रिक वर्जन पर काम कर रही है। कंपनी इस साल अपनी इस नई इलेक्ट्रिक एसयूवी का ग्लोबल डेब्यू करेगी, जिसके बाद इसे चीन में लॉन्च किया जाएगा। इसे अन्य ग्लोबल मार्केट में भी पेश किया जाएगा। हालांकि, इसे भारत में लॉन्च किया जाएगा या नहीं इस बारे में कंपनी ने कोई खुलासा नहीं किया है। एक ताजा मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, Kia Seltos EV (किआ सेल्टोस ईवी) कंपनी की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक एसयूवी होगी। इस कॉम्पैक्ट एसयूवी के इलेक्ट्रिक मॉडल का डिजाइन सरल लेकिन आकर्षक होगा।
विज्ञापन
फीचर्स
एक लेटेस्ट डिजिटल रेंडरिंग में इसके प्रॉडक्शन मॉडल के एक संभावित डिजाइन को दिखाता है। किआ सेल्टोस ईवी में बेहतर एयरोडायनमिक्स के लिए एक कलोज्ड-ऑफ ग्रिल दिया गया है। ईवी में मिलने वाले अपडेटेड फ्रंट बंपर, अलग-अलग डिजाइन किए गए 17-इंच के अलॉय व्हील और रेडिएटर ग्रिल पर फॉग लैंप असेंबली पर नीले हाइलाइट्स इस पेट्रोल मॉडल से अलग करते हैं। हालांकि, रेगुलर वर्जन के जैसे ही एलईडी हेडलैंप, ड्यूल-टोन ओआरवीएम, रूफ दिए गए हैं।

मोटर और स्पीड
Kia Seltos EV (किआ सेल्टोस ईवी) का पावरट्रेन Hyundai Kona (ह्यूंदै कोना) इलेक्ट्रिक एसयूवी वाला होगा। ह्यूंदै कोना ईवी में एक स्थायी चुंबक सिंक्रोनस मोटर और एक 39.2kWh लिथियम-आयन बैटरी दिया गया है। इलेक्ट्रिक मोटर में 136 bhp का पावर और 395 Nm का टार्क देने का दावा किया गया है। कोना 452 किलोमीटर की ARAI- प्रमाणित रेंज देता है और 9.7 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकता है। कार निर्माता सेल्टोस ईवी के लिए Kia K3 ईवी इलेक्ट्रिक पावरट्रेन का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।

रेंज
किआ सेल्टोस इलेक्ट्रिक कार में फुल चार्जिंग पर लगभग 400 किलोमीटर की रेंज मिलने की संभावना है। चार्जिंग पोर्ट एरिया पेश किए गए मॉडल की तरह सामने में दिए जा सकते हैं। किआ सेल्टोस ईवी का ग्लोबल प्रॉडक्शन अगस्त, 2020 में शुरू हो सकता है। इसे कार निर्माता कंपनी के दक्षिण कोरिया में यानचेंग के जियांग्सू प्लांट में बनाया जाएगा। कंपनी पहले साल में इस इलेक्ट्रिक एसयूवी की 10,000 से भी कम यूनिट बनाने की योजना बना रही है।