फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   kia motors sold 1.25 lakh units of its Kia Seltos in India within 14 months

Kia Seltos की बंपर बिक्री से टूटे रिकॉर्ड, महज 14 महीनों के अंदर 1.25 लाख ग्राहकों ने खरीदारी एसयूवी

Sat, 14 Nov 2020 11:33 AM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Sat, 14 Nov 2020 11:33 AM IST
विज्ञापन
kia motors sold 1.25 lakh units of its Kia Seltos in India within 14 months
Kia Seltos UVO - फोटो : kia

किया मोटर्स इंडिया (Kia Motors India) की भारतीय बाजार में सबसे पहली गाड़ी Kia Seltos को ग्राहकों का बंपर साथ मिला। यही कारण है कि अब इस एसयूवी ने एक और मील का पत्थर हासिल कर लिया है। Kia Motors ने लॉन्च से महज 14 महीनों के अंदर ही अपनी Kia Seltos के 1.25 लाख यूनिट्स की भारतीय बाजार में बिक्री कर दी है। 

विज्ञापन


भारतीय बाजार में Kia Seltos की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 9.89 लाख रुपये है, जो इसके टॉप एंड वेरिएंट पर 17.34 लाख रुपये तक जाती है।

kia motors sold 1.25 lakh units of its Kia Seltos in India within 14 months
Kia Seltos Anniversary Edition - फोटो : Kia Motors
इससे पहले Kia Motors ने हाल ही में अपनी अपनी Seltos का Anniversary Edition भारत में लॉन्च किया। कंपनी ने इसे ठीक त्योहारों से पहले लॉन्च किया, जिससे इसकी बिक्री में तेजी आ सके। कंपनी ने अपनी इस स्पेशल एडिशन में कॉस्मैटिक बदलाव के साथ और भी कई नए फीचर्स शामिल किए हैं। 

Kia Seltos Anniversary Edition, एचटीएक्स वेरिएंट पर बेस्ड है। इसके 1.5 मैनुअल ट्रांसमिशन पेट्रोल वेरिएंट की शरुआती एक्स-शोरूम कीमत 13.75 लाख रुपये है। वहीं, इसके 1.5 पेट्रोल CVT ऑटोमैटिक ट्रिम की कीमत 14.75 लाख रुपये है। जबकि, इसके 1.5 डीजल मैनुअल वेरिएंट की कीमत 14.85 लाख रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Kia Motors ने Kia Seltos के 1.4 टर्बो पेट्रोल GT लाइन ट्रिम्स और 1.5 डीजल ऑटोमैटिक वेरिएंट्स के लिए एनिवर्सरी एडिशन लॉन्च नहीं किया है।

Seltos Anniversary Edition चार कलर वेरिएंट्स में लॉन्च की गई है। इनमें मोनोटोन ऑरोरा ब्लैक पर्ल और तीन ड्यूल टोन कलर- ऑरोरा ब्लैक पर्ल के साथ ग्लेशियर व्हाइट पर्ल, ऑरोरा ब्लैक पर्ल के साथ स्टील सिल्वर और ऑरोरा ब्लैक पर्ल के साथ ग्रेविटी ग्रे शामिल हैं।
विज्ञापन

Kia Seltos Anniversary Edition रेगुलर सेल्टॉस से 60 मिलीमीटर लंबी है। इसके एक्सटीरियर और इंटीरियर में कई अपडेट्स दिए गए हैं। इसमें टस्क शेप स्किड प्लेट के साथ सिल्वर डिफ्यूजर फिन, टेंजेरीन फॉग लैम्प बेजल, नए 17-इंच रैवेन ब्लैक अलॉय व्हील्स के साथ टेंजेरीन सेंटर कैप, ऑल-ब्लैक इंटिरियर्स और रैवेन ब्लैक लैदरट सीट के बीच हनीकॉम्ब पैटर्न दिए गए हैं। इसके बाकी फीचर्स HTX वेरिएंट जैसे ही है। इनमें मैनुअल ट्रांसमिशन के लिए रिमोट इंजन स्टार्ट, टचस्क्रीन सिस्टम के साथ एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कारप्ले, और सनरूफ शामिल हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed