फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Kia Motors highest ever sales in India, read September 2020 sales report

Kia Motors ने भारत में मचाया तहलका, सितंबर महीने में 18676 कारों की बंपर बिक्री से टूटे सभी रिकॉर्ड

Sun, 04 Oct 2020 11:42 AM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Sun, 04 Oct 2020 11:42 AM IST
विज्ञापन
Kia Motors highest ever sales in India, read September 2020 sales report
Kia Sonet world premiere - फोटो : Kia Motors (File Photo)
किया मोटर्स इंडिया (Kia Motors India) के लिए सितंबर का महीना शानदार रहा। इस महीने कंपनी के कुल 18,676 यूनिट्स की भारतीय बाजार में बिक्री हुई। यह सेल्स रिपोर्ट इसलिए भी खास है क्योंकि भारतीय बाजार में जब से Kia की एंट्री हुई है यह अब तक की सबसे ज्यादा बिक्री है। आसान भाषा में कहें तो अब तक Kia ने एक महीने में इतनी बिक्री पहले कभी नहीं की थी। अगर इसकी तुलना अगस्त 2020 से की जाए तो सितंबर महीने में कंपनी की बिक्री में 72.21 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है। बता दें कि अगस्त 2020 में कंपनी के 10,845 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।
विज्ञापन


 

Kia Sonet ने मचाया तहलका


Kia Motors की बंपर बिक्री का एक बड़ा कारण Kia Sonet है, जिसे कंपनी ने 18 सितंबर 2020 को भारतीय बाजार में लॉन्च किया था। ग्राहकों में Kia Sonet की भारी मांग का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि इसके लॉन्च के केवल 12 दिनों में 9,266 यूनिट्स भारतीय बाजार में बिक गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Kia Seltos का जादू बरकरार


भारत में Kia Motors की सबसे पहली कार Kia Seltos का शानदार सफर जारी है। सितंबर 2020 में इसके 9,079 यूनिट्स की भारतीय बाजार में बिक्री हुई। अगर इसकी तुलना सितंबर 2019 से की जाए तो इस दौरान इसकी बिक्री में 147 फीसदी की भारी बढ़त दर्ज की गई है। 

विज्ञापन

Kia Sonet को मिली 35000 बुकिंग


Kia Motors का कहना है कि Kia Sonet लॉन्च से अब तक में सबसे ज्यादा बिकने वाली सब-कम्पैक्ट एसयूवी बन गई है। कंपनी के मुताबिक Kia Sonet को लॉन्च से अब तक में 35,000 से अधिक बुकिंग मिल चुकी है। Kia की तरफ से यह भी बताया गया है कि Kia Seltos की भारतीय बाजार में मांग बरकरार है।

भारत को एक्सपोर्ट हब बनाएगी Kia Motors


Kia Motors का कहना है कि आने वाले समय में वह भारत को एक्सपोर्ट हब बनाने की तैयारी में है। Kia आने वाले समय में भारत में अपनी कारों को बनाएगी, जिसकी बिक्री दुनिया के 70 बड़े बाजारों में होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed