फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   kbc winner will stand a chance to win a Mahindra Marazzo

घर बैठे मोबाइल पर खेलें KBC, और जीतें ब्रांड न्यू मराजो

Fri, 07 Sep 2018 02:31 PM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 07 Sep 2018 02:31 PM IST
विज्ञापन
kbc winner will stand a chance to win a Mahindra Marazzo
KBC
कौन बनेगा करोड़पति का दसवां सीजन शुरू हो गया है,केबीसी का यह सीजन घर बैठे दर्शको के लिए एक सुनहरा अवसर लेकर आया है। दरअसल, आप इस बार घर बैठे महिंद्रा की यह कार जीत सकते हैं।
विज्ञापन

kbc winner will stand a chance to win a Mahindra Marazzo
marrazo
महिंद्रा ने मराजो को कुछ दिनों पहले शानदार तरीके से नासिक में लांच किया। मराजो कार का लांचिंग सेट पूरी तरह से समुद्री अंदाज में तैयार किया गया था जिसमें ग्राफिक्स के जरिए शार्क को भी दिखाया गया। एक लंबे इंतजार और तमाम लीक रिपोर्ट के बाद आखिरकार शार्क से इंस्पायर मराजो को महिंद्रा ने लांच कर ही दिया। इस कार को चार वैरियंट एम2, एम4, एम6, एम8 में लांच किया गया है। साथ ही इसमें छः कलर्स दिये गये हैं।

 कार की फ्रंट ग्रिल को शार्क के दांतों जैसा बनाया गया है। इस कार में सबसे आकर्षक का केन्द्र इसका शार्क फिन ऐंटीना और शार्क टेल लैम्प जो कि शार्क की पूंछ जैसा दिखता है। कार की हेडलैम्प को भी काफी आकर्षक लुक देने की कोशिश की गई है। मराजो टवीन चैम्बर प्रोजैक्टर हेडलैम्प से लैस है। महिंद्रा मराजो में कंपनी ने नए 1.5 लीटर डीजल इंजन दिया है जो 120 बीएचपी पॉवर 300एनएम टॉर्क
जेनरेट करता है।

कार का इंजन 6 स्पीड मैन्युअल गियर बॉक्स से लैस है जिसका वजन 141.13 किलोग्राम है। मराजो में 7 और 8 सीटर केबिन लेआउट दिया गया है। मराजो के केबिन में छत पर लगे एयर-कन्डीशनिंग वेन्ट सिस्टम दिए गये हैं। जो कि बीच से पूरी कार को मिनटों में ठंडा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed