फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   jk tyre launches smart tyre at auto expo 2020 that will increase fuel efficiency

Auto Expo 2020: स्मार्टफोन से ट्रैक होगा JK Tyre का स्मार्ट टायर, बढ़ाएगा आपकी गाड़ी की माइलेज

Fri, 07 Feb 2020 01:06 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Harendra Chaudhary Updated Fri, 07 Feb 2020 01:06 PM IST
विज्ञापन
jk tyre launches smart tyre at auto expo 2020 that will increase fuel efficiency
Auto Expo 2020: JK TYRE - फोटो : Amar Ujala
Auto Expo 2020 में दिग्गज टायर निर्माता JK Tyre ने अपनी नई 'स्मार्ट टायर' रेंज को लॉन्च कर दिया है। JK Tyre इस सेक्टर में पहली कंपनी है जिसने स्मार्ट टायर्स टेक्नोलॉजी को लॉन्च किया है। इस टायर में क्लाउड बेस्ड मॉनिटरिंग सिस्टम का इस्तेमाल किया गया है। टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम्स (TPMS) के साथ लगे सेंसर्स के जरिए स्मार्ट टायर में हर छोटे अंतराल में मॉनिटरिंग होगी, जिससे सिस्टम आपके गाड़ी में लगे टायर के मेंटेनेंस का ख्याल रखेगा।  इसमें लगे सेंसर्स कंपनी के स्वदेशी TREEL Care ऐप और Web Page जैसे कई डिजिटल प्लेटफार्मों के जरिए टायर की स्थिति का अपडेट देते रहेंगे।
विज्ञापन

स्मार्ट टायर तकनीक की मदद से किसी भी खराबी का जल्द पता चल सकेगा। इसके अलावा उन परेशानियों से कैसे बचा जाए इसकी जानकारी भी सिस्टम देगा। कंपनी का दावा है कि इस तकनीक की मदद से आपको 4 से 5 फीसद ज्यादा माइलेज मिलेगी। इसके अलावा इससे कॉर्बन इमिशन में कमी आएगी जिससे प्रदूषण भी कम होगा।
विज्ञापन

स्मार्ट टायर की मदद से टायर के सभी कंडीशन्स को मॉनिटर किया जा सकता है। इससे टायर की प्रेशर से लेकर तापमान तक की जानकारी रियर टाइम में मिलेगी।  इस स्मार्ट मॉनिटरिंग सिस्टम के जरिए इकठ्ठा की गई जानकारी को ग्राहक एक मोबाइल एप पर ब्लूटूथ के जरिए अपने स्मार्टफोन पर देख सकेंगे। यह जानकारी ग्राहकों को रीयल-टाइम पर मिलेगी। इसके अलावा सेंसर की मदद से आप यह भी पता लगा सकेंगे कि टायर में कितनी प्रेशर रखना चाहिए। कंपनी का दावा है कि इस तकनीक से न केवल बेहतर माइलेज मिलेगा बल्कि, इससे सड़क दुर्घटनाओं में भी कमी आएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

स्मार्ट टायर तकनीक का इस्तेमाल ग्राहक अपनी कार से लेकर बाइक, ट्रक और बसों में भी कर सकते हैं। यह तकनीक हल्के वाहनों से लेकर भारी वाहनों तक के लिए शानदार विकल्प है। के साथ अनुकूल है। स्मार्ट टायर कार्स के लिएए तीन वैरिएंट्स में उपलब्ध है। इनमें स्मार्ट टायर सेंसर कार किट: वाल्व, एमट्रैक स्मार्ट सेंसर कार और ट्रक किट: वाल्व और एमपावर स्मार्ट सेंसर कार किट: वाल्व शामिल है। वहीं, बाइक के लिए इसमें दो वैरिएंट्स है जिनमें स्मार्ट टायर सेंसर बाइक किट: बेल्ट और एमट्रैक स्मार्ट सेंसर बाइक किट शामिल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed