जीप ने पेश की सबसे लंबी SUV ग्लेडिएटर, पानी में भरेगी रफ्तार
जीप की इस कार को 5,181 एमएम लंबे फ्रेम पर डिजाइन करके बनाया गया है। जिसका व्हीलबेस 3,840 एमएम है। नई जीप ग्लैडिएटर में 3.6 लीटर का पेंटास्टार वी6 इंजन दिया गया है, जो 285 एचपी की पावर और 352 एनएम का टॉर्क जनेरेट करता है। इंजन को 6 स्पीड मैनुयअल ट्रांसमिशन वहीं 8 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से लैस किया गया है।
फीचर्स के तौर पर कार में करीब 80 सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं। जिनमें फॉर्वर्ड फेसिंग वाला वीडियो कैमरा, 4 व्हील ड्राइव सिस्टम, फोल्डिंग विंडशील्ड, रिमूवेबल रूफ और कार को कंट्रोल करने के लिए इलेक्ट्रॉनिकली कंट्रोल्ड मोड्स दिए गए हैं। अब तक कार को सिर्फ आॅन रोड, आॅफ रोड और रेन रोड़ ड्रवइन मोड में देखा जा सकता था
लेकिन जीप ग्लैडिएटर को आप पानी में भी चला सकेंगे। नई जीप ग्लैडिएटर को कंपनी 4 वैरिएंट स्पोर्ट्स, स्पोर्ट्स एस, ओवरलैंड, रुबिकन में पेश करेगी। जिसमें सबसे खास रुबिकन वेरियंट होगा जो रोड फोकस्ड होगा। रुबिकन में 11.1 इंच का ग्राउंड क्लीयरेंस है जिसे 30 इंच के पानी में भी आसानी से चलाया जा सकेगा।