{"_id":"5c0b9020bdec2241486fd029","slug":"jeep-compass-trailhawk-will-launch-next-year-know-the-details","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jeep compass trailhawk नहीं आएगी पेट्रोल इंजन के साथ","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Jeep compass trailhawk नहीं आएगी पेट्रोल इंजन के साथ
आॅटो डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 08 Dec 2018 03:04 PM IST
विज्ञापन
Jeep compass trailhawk
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकन एसयूवी मेकर जीप जल्द भारत में अपनी कंपास ट्रेलहॉक एसयूवी लांच करने जा रही है। जो कि कंपास का टॉप मॉडल होगा। कंपनी पहले इस कार को अगले साल के शुरूआत में लांच करने जा रही थी। जिसे फिलहाल बीएस -6 इंजन मानको के तहत रोक दिया गया है।
विज्ञापन
कुछ दिन पहले जीप ने कंपास ट्रेलहॉक एसयूवी का सड़क परीक्षण शुरू कर दिया है। जीप कंपास ट्रेलहॉक भारत में पहला जीप मॉडल होगा जो बीएस -6 इंजन के साथ आएगा। जीप कंपास ट्रेलहॉक में 2.0 लीटर डीजल इंजन दिया जाएगा जो 171 बीएचपी का पावर और 350 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है। इंजन को 9 स्पीड ट्रांसमिशन से लैस किया गया है।
विज्ञापन
स्पोर्टी लुक को जोड़ते हुए जीप कंपास ट्रेलहॉक के इंटीरियर में ब्लैक और लाल रंग की सीटों को मेलजोल होगा। सुरक्षा को ध्यान में देखते हुए इसमें ड्यूल फ्रंट एयरबैग्स, ईबीडी और एबीएस दिया होगा। कार में हिल डीसेंट कंट्रोल के साथ 6 पार्किंग सेंसर्स पीछे की तरफ दिए जाएंगे।
विज्ञापन
फिलहाल, जीप कंपास में आपको 1.4 लीटर का टर्बोचार्जड पेट्रोल और 2 लीटर का चार सिलेंडर वाला ट्रबोचार्जड डीजल इंजन मिलता है। पेट्रोल इंजन 160 बीएचपी की ताकत और 260 एनएम का टॉर्क पैदा करता है। वहीं डीजल इंजन 170 बीएचपी की शक्ति और 350 एनएम का अधिकत्म टॉर्क पैदा करता है।
कार में आपको 6 स्पीड यूनिट का मैन्यूअल गियरबॉक्स और 7 स्पीड यूनिट का ऑटोमेटिक गियरबॉक्स का विकल्प मिलता है। कार की कीमत 15.16 लाख रुपए से शुरू होकर 21.91 लाख रुपए तक जाती है। जीप कंपास ट्रेलहॉक की कीमत करीब 25 लाख रुपये के आस पास रखी जा सकती है।