फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Jeep Compass for India has been officially unveiled

लॉन्चिंग को तैयार जीप की दमदार एसयूवी कंपास के बारे में जानें सबकुछ

Wed, 12 Apr 2017 02:40 PM IST
amarujala.com- Presented by : अभिषेक मिश्रा
amarujala.com- Presented by : अभिषेक मिश्रा Updated Wed, 12 Apr 2017 02:40 PM IST
विज्ञापन
Jeep Compass for India has been officially unveiled
जीप कंपास

अमेरिकी ऑटोमोबाइल निर्माता कंपनी जीप ने अपनी एसयूवी कंपास से पर्दा उठा दिया है। कार की भारत में लॉन्चिंग इस साल अगस्त में होगी। जीप ने इस कार का निर्माण भारत में फिएट के साथ मिलकर किया है। कंपास को महाराष्ट्र के रांजणगाव प्लांट में असेंबल किया जा रहा है। दोनों ही कार निर्माता कंपनियों ने इस कार पर साझा रूप से काम करने के लिए 280 मिलियन अमेरिकी डॉलर का निवेश किया है। आइए आपको अब बताते है जीप की इस दमदार एसयूवी की खूबियों के बारे में..

विज्ञापन


पांच सीट वाली इस कार की लंबाई 4,398 मिलीमीटर है। एसयूवी की चौड़ाई 1,819 मिलीमीटर व ऊच्चाई 1,667 मिलीमीटर है। जीप का नया अवतार उसे और कारों से काफी हद तक अलग बनाता है। कंपनी ने इस कार को छोटी कारों के प्लेटफार्म पर तैयार किया है।
विज्ञापन


कार में जीप के ग्रील और हेडलाइट कॉम्बो में कोई बदलाव नहीं किया गया है। कार में डैंपिंग एलर्ट और इलेक्टॉनिक हैंडब्रेक का फीचर दिया गया है। इसके साथ ही कार की हेडलैंप और टेललैंप में एलईडी लाइट का प्रयोग किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें यूं बदल गई इटियॉस और बन गई प्लेटिनम प्लस
 

जानें कार के फीचर और कीमत

Jeep Compass for India has been officially unveiled
जीप कंपास

कार के इंटीरियर की बात करें तो अंदर से एसयूवी बाहर के मुकाबले कहीं ज्यादा शानदार लगती है। कार का स्टेयरिंग अन्य मॉडल के मुकाबले बेहतर है। साथ ही इस पर काफी सारी बटन और कंट्रोल भी दिेए गए हैं। कंपास के सेंटर कंसोल पर एक 7.0 इंच का टच स्क्रीन दिया गया है। कंसोल के नीचे के भाग पर एयर कंडिशन कंट्रोल दिया गया है। 

इसके साथ ही रियर सीट के पैसेंजर का भी ख्याल रखा गया है। सीट काफी आरामदायक है, सीट की ऊच्चाई का भी ख्याल रखा गया है। सीट का बैक सपोर्ट काफी आरामदेह है। कार में लेदर सीट भी दी गई हैं, हालांकि हेदर सीट टॉप वेरिेएंट वाले मॉडल में ही मिलेगा। भारत में लॉन्च होने वाली कंपास में सनरूफ नहीं दिया गया है। 

कंपनी भारत में कार को दो इंजन वेरिएंट में उतारा जाएगी। पहले वेरिएंट में 2.0 लीटर का मल्टीजेट डीजल इंजन दिया गया है। जो 170 हॉर्सपावर की शक्ति और 350 एनएम का टॉर्क उत्पन्न करता है। इंजन 4x2 और 4x4 दोनों ही कंफिगरेशन में आता है। इसके साथ ही कार में 6 स्पीड वाला मैन्यूअल गियरबॉक्स दिया गया है।

अभी कार में ऑटोमेटिक गियरबॉक्स का ऑफर नहीं दिया गया है। वहीं दूसरा इंजन 1.4 लीटर का मल्टीएयर पेट्रोल इंजन है। जो 160 हॉर्सपावर की ताकत पैदा करता है। इस इंजन के साथ भी कार में 6 स्पीड यूनिट वाला मैन्यूअल गियरबॉक्स दिया गया है। कार की कीमत 18 लाख से 25 लाख रुपये के बीच होने की संभावना है। हालांकि कंपनी ने कार की कीमत के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी है।

इसे भी पढ़ें New Mercedes E Class 2017: लंबे व्हीलबेस के सहारे नई पहचान

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed