{"_id":"58a1e9684f1c1b5f7ed84b2b","slug":"international-off-roading-suv-icon-jeep-wrangler-unlimited","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भारत में आ गई सबसे सशक्त ऑफरोडिंग गाड़ी","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
भारत में आ गई सबसे सशक्त ऑफरोडिंग गाड़ी
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 13 Feb 2017 10:56 PM IST
विज्ञापन
जीप रैंगलर अनलिमिटेड
- फोटो : FCA India
3.6 लीटर पेनस्टार वी6 इंजिन दुनिया की 50 लाख गाड़ियों में अपनी शक्ति भर रहा है। इसकी अधिकतम शक्ति 284 पीएस व टॉर्क 347 एनएम का है। इस इंजिन का जिक्र यहां पर हम इसलिए कर रहे हैं क्योंकि फिएट क्रिसलर ऑटोमोबाइल्स ने जीप रैंगलर अनलिमिटेड के पेट्रोल वेरिएंट को भारत में पेश किया है। इसकी कीमत कंपनी ने 56 लाख रुपये एक्सशोरूम दिल्ली रखी है। इस पेट्रोल वेरिएंट के आने से अब जीप रैंगलर का वेरिएंट और बढ़ गया है। अगस्त 2016 में यहां पर कंपनी ने 2.8 लीटर टर्बो डीजल वाली जीप पेश की थी जो 200 पीएस की शक्ति देती है। लेकिन जीप के दीवानों को दुनिया भर में मशहूर इस पेट्रोल वेरिएंट का इंतजार था।
विज्ञापन
अवॉर्ड विनिंग इंजिन
जीप रैंगलर अनलिमिटेड
- फोटो : FCA India
इस इंजिन ने अब तक कई अवॉर्ड जीते हैं और इसे पूरी मोटर को 60 डिग्री लेआऊट के साथ एल्यूमिनियम में पिरोया गया है। इसको हल्के वजन वाले धातुओं से बनाया गया है जिससे इसकी ऑफरोड योग्यता में कोई कमी न आए तथा गाड़ी का वजन कम रहे। इस इंजिन का टू-स्टेप वेरिएबल वॉल्व टाइमिंग सिस्टम और आठ-होल्डेड फ्यूल इंजेक्टर इस इंजिन को बेहद शक्तिशाली बनाता है। इसकी पूरी शक्ति रिफाइंड होकर बिना कोई समय गंवाए 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ अपना प्रदर्शन करती है। पेनस्टार नाम के इस इंजिन में नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम और एक कूल्उ एग्जॉस्ट गैस रीसर्कुलेशन (ईजीआर) सिस्टम को लगाया गया है जिससे ऑफरोडिंग कंडीशन में भी बढ़िया माइलेज प्रदान करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
तकनीकि विवरण
जीप
कीमत 56 लाख रुपये एक्सशोरूम दिल्ली
इंजिन 3.6 पेनस्टार वी6, फोर व्हील ड्राइव
अधिकतम शक्ति 284 PS @ 6350 rpm
अधिकतम टॉर्क 347 Nm @ 4300 rpm
ट्रांसमिशन 5 स्पीड ऑटोमेटिक
ड्राइवट्रेन 4WD
सीटिंग क्षमता 5 लोग
लंबाई 4583 मिलीमीटर
चौड़ाई 1877 मिलीमीटर
ऊंचाई हार्डटॉप 1829 मिलीमीटर
साफ्ट टॉप 1860 मिलीमीटर
व्हीलबेस 2947 मिलीमीटर
ग्राउंड क्लीयरेंस 186 मिलीमीटर
इंजिन 3.6 पेनस्टार वी6, फोर व्हील ड्राइव
अधिकतम शक्ति 284 PS @ 6350 rpm
अधिकतम टॉर्क 347 Nm @ 4300 rpm
ट्रांसमिशन 5 स्पीड ऑटोमेटिक
ड्राइवट्रेन 4WD
सीटिंग क्षमता 5 लोग
लंबाई 4583 मिलीमीटर
चौड़ाई 1877 मिलीमीटर
ऊंचाई हार्डटॉप 1829 मिलीमीटर
साफ्ट टॉप 1860 मिलीमीटर
व्हीलबेस 2947 मिलीमीटर
ग्राउंड क्लीयरेंस 186 मिलीमीटर
फीचर्स पर एक नजर
जीप रैंगलर अनलिमिटेड
- फोटो : FCA India
- लीजेंडरी कमांड ट्रैक 4 डब्ल्यूडी सिस्टम
- इलेक्ट्रॉनिक इस्टेबिलिटी कंट्रोल
- हैवी ड्यूटी सस्पेंशन विद गैस शॉक ऑब्जर्बस
- धोए जा सकने वाला इंटीरियर रिमूवेबल कार्पेट व ड्रेन प्लग के साथ
- मैककिनली लेदर सीटें
- एयर कंडीशनिंग विद ऑटोमेटिक टेंपरेचर कंट्रोल के साथ
- ऑटो हेडलैंम्प्स
- हिल स्टार्ट असिस्ट
- इलेक्ट्रॉनिक रोल मिटीगेशन
- फुल फ्रेम्ड रिमूवेबल दरवाजे
- रिमोट कीलेस एंट्री
- 6 रंगों में होगी उपलब्ध