फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Jeep compass five things you should know about this car

भारत में बनने वाली इस विदेशी कार में हैं कमाल की खूबियां

Mon, 17 Apr 2017 01:46 PM IST
amarujala.com- Presented by : अभिषेक मिश्रा
amarujala.com- Presented by : अभिषेक मिश्रा Updated Mon, 17 Apr 2017 01:46 PM IST
विज्ञापन
Jeep compass five things you should know about this car
जीप कंपास

अमेरिकी कार निर्माता कंपनी जीप ने आधिकारिक तौर पर भारत में पिछले साल ही एंट्री कर ली थी। पिछले साल जीप ने अपनी आयकॉनिक कार रैंगलर और ग्रैड चेरोकी को भारत में लॉन्च किया था। 2017 में जीप ने अपनी मिड रेंज एसयूवी कंपास के रूप में भारत में एक और लॉन्चिंग की है।

विज्ञापन


कुछ दिनों पहले ही कंपनी ने इस कार को भारत में अनव्हील किया। बता दें कि जीप कंपास अंतरराष्ट्रीय बाजार में पहले से ही मौजूद है। कंपनी इसे भारतीय बाजार में नए रूप में पेश कर रही है। पहले जीप इस कार को इस साल की पहली तिमाही में लॉन्च करने वाली थी। लेकिन कंपनी ने कार की लॉन्चिंग की तारीख को आगे बढ़ा दिया है। अब जीप इसे अपनी पहली सालगिरह पर लॉन्च कर सकती है। तो आइए आपको बताते हैं इस साल लॉन्चिंग के लिए तैयार हो रही जीप कंपास के बारे में खास बातें। 
विज्ञापन


डिजाइन और प्लेटफॉर्म
भारत में लॉन्च होने वाली कंपास की डिजाइन बहुत हद तक ग्रैंड चेरोकी से मिलती है। कार में कॉमन व्हील आर्च, सात स्लैट ग्रील, प्रोजेक्टर हेड लैंप विद एलईडी, बेहतर ग्राउंड क्रियरेन्स और बड़े एलॉय व्हील दिया गया है। कंपास को 4x4 के प्लेटफॉर्म पर विकसित किया गया है। कंपनी इस प्लेटफॉर्म पर अपनी एंट्री लेवल रेनेगैड को भी विकसित कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जानें कार के इंटीरियर के बारे में

Jeep compass five things you should know about this car
जीप कंपास

कार का कैबिन
कार के बारे में एक बात तो साफ है, कार बाहर से चाहे कितनी ही रफ एंड टफ क्यों न नजर आए, लेकिन अंदर से कार को आराम दायक होना चाहिए। जीप कंपास कुछ इसी प्रकार की कार है, जो अंदर से काफी बेहतर अनुभव देती है। कार अंदर से एक बड़ी एसयूवी का अनुभव देती है। कंपनी ने कार को अंदर से मेटैलिक फिनिसिंग दी है। कैबिन को और बेहतर बनाने के लिए कंपनी ने इसमें लेदर सीट का इस्तेमाल किया है। साथ ही इसमें 3.5 इंच का ड्राइवर इनफॉरमेशन डिस्प्ले भी दिया जा सकता है।

ये भी पढ़ें : TATA HEXA: खूबसूरती का अनूठा प्रदर्शन

नया डीजल पावरप्लांट
कंपास में जीप फिएट द्वारा विकसित 1.3 लीटर का या 1.6 लीटर का डीजल इंजन होगा। लेकिन जीप जल्द ही इस कार को 2.0 लीटर के मल्टीजेट चार सिलेंडर वाले डीजल इंजन के साथ भी लॉन्च कर सकती है। यह इंजन कार को 170 हॉर्सपावर की ताकद देता है। इसके साथ ही कार में 1.4 लीटर का मल्टी एयर टर्बो पेट्रोल इंजन भी देगी। जो कार को 160 हॉर्सपावर की ताकत प्रदान करता है। 

देखें कार की कीमत

Jeep compass five things you should know about this car
जीप कंपास

ऑफ रोडिंग 
जीप अपने आप को भीड़ से अलग करने के लिए इस कार को ऑफ रोडिंग स्किल के साथ पेश कर रही है। कार का टॉप वेरिएंट फोर व्हील ड्राइव सिस्टम के साथ आती हैं। साथ ही कंपनी टेरेना ट्रैकिंग मैनेजमेंट सिस्टम भी ऑफर करता है, जिसमें ड्राइव कंडिशन के हिसाब से स्नो, सैंड, मड और रॉक मोड को चुन सकता है। वहीं जीप कार को टू व्हील ड्राइव या फ्रंट व्हील ड्राइव वर्जन के साथ भी बाराज में पेश करेगी। 

ये भी पढ़ें : हर स्कूटर स्कूटी नहीं होता, मिलिए असली स्कूटी से

लोकल असेंबल
जीप की पिछली लॉन्चिंग के उल्ट कंपनी इस कार का प्रोडक्सन भारत में ही करेगी। कंपनी कार का भारत में निर्माण फिएट के साथ मिलकर रही है। इस कार को कंपनी फिएट के रंजनगांव में असेंबल कर रही है। इस कार की कीमत 18 से 25 लाख रुपये के बीच होने की संभावना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed