फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Jeep Compass bs6 range available for sales know its price

Jeep Compass BS6 भारत में हुई लॉन्च, लेकिन कंपनी ने तोड़ा ग्राहकों का दिल, पढ़ें

Wed, 26 Feb 2020 07:12 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Wed, 26 Feb 2020 07:12 PM IST
विज्ञापन
Jeep Compass bs6 range available for sales know its price
Jeep Compass BS6 - फोटो : Jeep

भारत में Jeep Compass रेंज के BS6 मॉडल्स की बिक्री शुरू हो गई है। हालांकि, कंपनी ने इन मॉडल्स की कीमतों के बारे में नहीं बताया है, लेकिन कंपनी की तरफ से यह जरूर बताया गया है कि Jeep Compass BS6 पेट्रोल मॉडल्स की कीमतों में 25000 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। वहीं, इसके BS6 डीजल की कीमतों में 1.1 लाख रुपये की बढ़ोतरी की गई है। बता दें कि Jeep Compass रेंज की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 15.60 लाख रुपये है। कंपनी की घोषणा के बाद अब इसके BS6 वर्जन की बिक्री शुरू हो गई है।

विज्ञापन

इंजन और परफॉर्मेंस

इसके BS6 कंप्लाइंट मॉडल के पावर आउटपुट में कोई भी बदलाव नहीं किया गया है। इसमें पावर के लिए 2.0-लीटर का मल्टीजेट II डीजल इंजन दिया गया है। इसका ऑयल बर्नर इंजन 170 bhp की पावर और 350 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें 1.4-लीटर का मल्टीएयर पेट्रोल इंजन का भी विकल्प मिलता है। इसका इंजन 161 bhp की पावर और 250 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसके पेट्रोल और डीजल दोनों ही इंजन में 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ 9-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का भी विकल्प मिलता है। अपडेट्स की बात करें तो इसके डीजल मोटर में अब AdBlue ट्रैंक शामिल किया गया है जो इंजन को साफ करने के लिए यूरिया का इस्तेमाल करता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

फीचर्स

Jeep Compass के फीचर्स की बात करें तो अब इसके सभी वेरिएंट्स में स्टार्ट-स्टॉप सिस्टम और क्रूज कंट्रोल बतौर स्टैंडर्ड मिलेगा। Jeep Compass के Limited Plus वेरिएंट में अब नए डिजाइन वाले 18-इंच के अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। वहीं, बाकी सारे वेरिएंट्स में 17-इंच के अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। 

विज्ञापन

सेफ्टी फीचर्स 

Jeep Compass के सुरक्षा के लिए एयरबैग्स, ABS के साथ EBD, ESC, ट्रैक्शन कंट्रोल, हिल स्टार्ट असिस्ट, इलेक्ट्रिक पार्किंग ब्रेक, फ्रिक्वेंसी डैंप्ड सस्पेंशन (FSD), चार डिस्क ब्रेक्स के साथ कई शानदार फीचर्स दिए गए हैं।

ड्राइविंग सिस्टम

Jeep Compass में चार टेरेन मोड्स के साथ ऑल व्हील ड्राइव (AWD) सिस्टम दिया गया है।

राइडिंग मोड्स

Jeep Compass में बेहतर राइडिंग अनुभव के लिए Auto, Sand, Mud और Snow जैसे राइडिंग मोड्स दिए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed