फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Jeep Compass Black Pack Edition Launched In India; Know price and features

जीप कंपास का ब्लैक पैक एडिशन हुआ लांच, कीमत 20.59 लाख रुपये

Sat, 15 Sep 2018 01:05 PM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 15 Sep 2018 01:05 PM IST
विज्ञापन
Jeep Compass Black Pack Edition Launched In India; Know price and features
Jeep Compass Black Pack Edition

एक लंबे अंतराल के बाद भारत में लांच हुई जीप को अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। यही कारण है कि कंपनी ने अपने कंपास मॉडल का ब्लैक पैक स्पेशल एडिशन भी बाजार में उतारा है। इसके पेट्रोल ऑटोमैटिक वेरिएंट की कीमत 20.59 लाख रुपये तय की गई है, जबकि डीजल मैनुअल वेरिएंट 22.03 लाख रुपये में मिलेगा। खास बात यह है कि डीजल वेरिएंट 4x4 ड्राइव की सुविधा युक्त है। यह सभी कीमतें मुंबई में एक्सशोरूम मूल्य हैं।

विज्ञापन


जैसा कि इसके नाम से पता चल रहा है कि जीप कंपास ब्लैक पैक एडिशन की खासियत है इसका काला रंग। इसकी छत का रंग काला रखा गया है। साथ ही मिरर और 17 इंच के एलॉय व्हील भी कार्बन ब्लैक रंग में दिए गए हैं। हालांकि जीप ने इसमें कुछ और रंगों के विकल्प भी दिए हैं, जो वोकल व्हाइट (सफेद), मिनिमल ग्रे और मैग्नेसियो ग्रे रंग हैं। अगर कंपास के इंटीरियर की बात करें तो इस स्पेशल एडिशन को ब्लैक फिनिश दी गई है। आइए आपको बताते हैं कि स्टैंडर्ड से लेकर टॉप मॉडल तक में जीप कंपास अपने ग्राहकों को कौन सी सुविधाएं दे रही है।
विज्ञापन


टॉप मॉडल (O)
7.0 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम (यू-कनेक्ट)
एंड्रॉयड ऑटो और एपल कार प्ले
ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल
अगली और पिछली सीट के साथ आर्मरेस्ट
रिवर्स पार्किंग सेंसर
पुश बटन स्टार्ट
की-लेस एंट्री
रिवर्स पार्किंग कैमरा
एलईडी टेल लैंप और हाई इंटेसिटी डिस्चार्ज हेडलैंप

सुरक्षा के लिए जीप कंपास में ट्रैक्शन कंट्रोल, ईएससी, एबीएस और ईबीडी, हिल-स्टार्ट असिस्ट, किनारों पर फ्रंट फॉग लैंप और कार के पिछले हिस्से में भी फॉग लैंप दिये गये हैं। अगर हम जीप कंपास के रेगुलरवर्जन एसयूवी के टॉप मॉडल (O) की बात करें तो ब्लैक पैक एडिशन की कीमत लगभग 15000 रुपये ज्यादा है। माना जा रहा है कि कंपनी ने भारत के त्योहारी मौसम को देखते हुए यह एडिशन बाजार में उतारा है। गौरतलब है कि इस एसयूवी का बाजार में मुख्य मुकाबला ह्युंडे की टक्सन, होंडा सीआर-वी और फॉक्सवैगन टिगुअन से है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed