सावधान! ऑनलाइन बिक रही JAWA 42 की बुकिंग आईडी, कहीं लग न जाए चूना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Jawa Motorcycles की ऑफलाइन और ऑनलाइन बुकिंग पिछले साल शुरू की गई थी। बुकिंग को इतना जबरदस्त रेस्पॉन्स मिला कि सितंबर 2019 तक जावा बाइक पूरी तरह सोल्ड आउट है। वहीं लोग अब इसका फायदा भी उठा रहे हैं। लोग जावा की बुकिंग आईडी को ओएलएक्स पर बेच रहे हैं। आईडी बेचने वाले दावा कर रहे हैं कि कोई भी यह आईडी खरीद कर जल्दी बाइक की डिलीवरी ले सकता है।
डीलरशिप जाकर करा सकते हैं बुकिंग
लॉन्चिंग के बाद से ही जावा बाइक्स की जबरदस्त डिमांड है। अपने रेट्रो डिजाइन के चलते जावा बाइक्स बाइक लवर्स में काफी पॉपुलर हैं और जावा की जबरदस्त बुकिंग चल रही है। हालांकि कंपनी 25 दिसंबर, 2018 को जावा की ऑनलाइन बुकिंग बंद कर चुकी है, लेकिन हाल ही में कंपनी के को-फाउंडर अनुपम थरेजा ने कहा था कि लोग डीलरशिप जाकर अब भी बुकिंग करा सकते हैं, लेकिन उन्हें बाइक की डिलीवरी क्रम से ही मिलेगी।
जावा 42 की एक्स-शोरूम कीमत 1.63 लाख रुपए
कंपनी ने जावा 42 की एक्स-शोरूम कीमत 1.63 लाख रुपए रखी है। वहीं कंपनी ने इसकी बुकिंग 5000 रुपए में शुरू की थी, लेकिन ओएलएक्स के एड बुकिंग आईडी को 15 हजार रुपए में बेचा जा रहा है, जो ऑरिजनल बुकिंग से 10 हजार रुपए ज्यादा है। एड में जावा 42 का एबीएस वर्जन दिखाया गया है। साथ ही दावा किया गया है कि सितंबर, 2019 तक इंतजार करने की जरूरत नहीं है, मार्च 2019 में डिलीवरी ले सकते हैं।
90 हजार लोगों को देनी है बुकिंग
कंपनी ने पहले भी एक बयान जारी करके कहा था कि उन्हें इस साल कुल 90 हजार लोगों को बुकिंग देनी है। वहीं खबरों के मुताबिक जावा को अभी तक 52 हजार से ज्यादा बुकिंग मिल की हैं। वहीं ऑफलाइन डीलरशिप पर बुकिंग कराने पर सितंबर के बाद ही डेट मिलेगी। जावा की सितंबर तक की बुकिंग हो चुकी हैं और कंपनी पहले इन बाइक्स को डिलीवर करेगी।
293 cc का लिक्विड कूल्ड सिंगल सिलिंडर इंजन
जावा और जावा 42 में 293 cc का लिक्विड कूल्ड सिंगल सिलिंडर इंजन है। यह इंजन 27hp का पावर और 28 Nm टॉर्क जनरेट करता है। इंजन को 6-स्पीड ट्रांसमिशन से लैस किया गया है। कंपनी का दावा है कि यह इंजन BS-VI मानक के अनुकूल है। जावा और जावा 42 के स्टैंडर्ड मॉडल की कीमत क्रमश: 1.64 लाख और 1.55 लाख रुपये है। वहीं, ड्यूल चैनल एबीएस वाली जावा 42 की कीमत 1.63 लाख रुपये और जावा की कीमत 1.72 लाख रुपये है। इसके अलावा हाल ही ड्यूल चैनल एबीएस जुड़ जाने से इनकी कीमतों में 8,942 रुपए की बढ़ोतरी हुई है।