{"_id":"5922965b4f1c1b417353676f","slug":"jaguar-xe-2-0-diesel-launched-in-india-on-attractive-price","type":"story","status":"publish","title_hn":"जगुआर की यह डीजल कार कर देगी सबको चित, इंडिया में हुई लॉन्च","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
जगुआर की यह डीजल कार कर देगी सबको चित, इंडिया में हुई लॉन्च
Updated Mon, 22 May 2017 03:24 PM IST
विज्ञापन
जगुआर ने भारत में अपनी 2.0 लीटर डीजल एक्सई को लॉन्च कर दिया है। इसकी शुरुआती कीमत यानी कि बेस वेरिएंट प्योर की कीमत 38.25 लाख रुपये है। हालांकि अभी तक कंपनी ने इसके मिड लेवल प्रेस्टीज व टॉप मॉडल की कीमत का खुलासा नहीं किया है। जगुआर का इस साल का यह सबसे महत्वपूर्ण लॉन्च था।
विज्ञापन
इस फोर सिलेंडर डीजल मॉडल ने अब इस सेडान की वह कमी दूर कर दी है जिसमें लोगों को एक डीजल जगुआर चाहिए थी। जगुआर को ऑटो एक्सपो 2016 में लॉन्च किया गया था उस समय यह देश की सबसे सस्ती जगुआर बनी थी। लेकिन यही एक मॉडल थी जिसमें डीजल का विकल्प मौजूद नहीं था।
विज्ञापन
इसमें जेएलआर का 2.0 लीटर इगेनियम डीजल इंजन लगा है जो कि 180 एचपी की शक्ति व 430 एनएम का टॉर्क देता है। अगर इसके जर्मन प्रतिस्पर्धी से इसकी तुलना करें तो एक्सई मर्सिडीज सी 220 डी से 10 एचपी की अधिक शक्ति तथा बीएमडब्ल्यू 320 डी व ऑडी ए4 35 टीडीआई से 10 एचपी कम शक्ति देता है। इसके डीजल इंजन में 8 स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स लगा है। इसकी बुकिंग इसी महीने से शुरू हुई थी। एक्सई को पुणे प्लांट पर स्थानीय तौर पर असेंबल किया जाता है।
विज्ञापन