{"_id":"5f202ab48ebc3e9ff12e1129","slug":"jaguar-land-rover-new-ceo-thierry-bollore-jlr-jaguar-land-rover-ceo-news-tata-motors","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaguar Land Rover के नए सीईओ होंगे थिएरी बोलोर","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Jaguar Land Rover के नए सीईओ होंगे थिएरी बोलोर
Tue, 28 Jul 2020 07:10 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Tue, 28 Jul 2020 07:10 PM IST
विज्ञापन
Jaguar Land Rover
- फोटो : For Representation Only
Thierry Bollore (थिएरी बोलोर) Tata Motors (टाटा मोटर्स) के स्वामित्व वाली Jaguar Land Rover (JLR), जगुआर लैंड रोवर (जेएलआर) के नए मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) होंगे। कंपनी ने मंगलवार को बताया कि उनका कार्यकाल 10 सितंबर से प्रभावी होगा।
कंपनी के बयान के मुताबिक बोलोर राल्फ स्पेथ का स्थान लेंगे। स्पेथ को जेएलआर का गैर-कार्यकारी उप-चेयरमैन बनाए जाने की घोषणा पहले ही की जा चुकी है।
टाटा संस, टाटा मोटर्स और जगुआर लैंड रोवर पीएलसी के चेयरमैन नटराजन चंद्रशेखर ने बोलोर के बारे में कहा कि वह कंपनी में अनुभव की संपदा साथ लाएंगे। बोलोर इससे पहले Renault (रेनो) के समूह सीईओ थे।
चंद्रशेखरन ने कहा, "मैं जगुआर लैंड रोवर के लिए एक दशक तक उत्कृष्ट विजन और लीडरशिप के लिए राल्फ को धन्यवाद देना चाहता हूं और उनकी नई गैर-कार्यकारी पद पर उनका स्वागत करता हूं, टाटा संस के बोर्ड में अपनी मौजूदा भूमिका के अलावा।"
विज्ञापन
जगुआर लैंड रोवर की हालिया खबर में, निर्माता ने चीन में बैंकों से लगभग 704.5 मिलियन डॉलर जुटाए, जो देश में जेएलआर का पहला ऋण वित्तपोषण है। JLR के उपाध्यक्ष और चीन के मुख्य वित्तीय अधिकारी आर्थर यू के अनुसार, तीन साल का रिवाल्विंग लोन बैंक ऑफ चाइना, ICBC, चाइना कंस्ट्रक्शन बैंक, बैंक ऑफ कम्युनिकेशंस और शंघाई पुडोंग डेवलपमेंट बैंक द्वारा प्रदान किया गया है।
जेएलआर ने कहा कि अप्रैल के महीने में चीन में इसकी बिक्री पिछले साल की समान अवधि की तुलना में बराबर थी, इसके अलावा मई में इसकी बिक्री में बढ़ोतरी का ट्रेंड भी देखा गया। कंपनी कारों का आयात करती है और चीन के पूर्वी शहर चांगशू में वुहू स्थित चेरि ऑटोमोबाइल के साथ विनिर्माण साझेदारी भी करती है।