फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Indian motorcycle launched FTR 1200 s in india,know the process of booking

इंडियन मोटरसाइकिल ने लांच की 15 लाख रुपए की स्ट्रीट फाइटर बाइक

Wed, 12 Dec 2018 04:17 PM IST
आॅटो डेस्क, अमर उजाला
आॅटो डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 12 Dec 2018 04:17 PM IST
विज्ञापन
Indian motorcycle launched FTR 1200 s in india,know the process of booking
FTR 1200 S

इंडियन मोटरसाइकिल ने भारत में  FTR 1200 S और FTR 1200 S रेस रेप्लिका के नाम से दो नई बाइक को पेश किया है। इन दोनों बाइक की 2 लाख रुपए से एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है, हालांकि ये दोनों बाइक आपको अगले साल अप्रैल में भारतीय सड़कों पर दौड़ती नजर आएंगी। 

विज्ञापन


बता दें कि FTR 1200 S एक स्ट्रीट फाइटर मोटरासाइकिल है। जिसे अमेरिका की  FTR 750 से इंस्पायर होकर बनाया गया है। इसके साथ ही  FTR 1200 S रेस रेप्लिका को कुछ नए फीचर्स और कॉस्मेटिक बदलाव के साथ पेश किया गया है।
विज्ञापन


इंडियन मोटरसाइकिल ने इन दोनों बाइक्स में  4.3-इंच का एलसीडी टचस्क्रीन इंस्ट्रूमेंट डिस्प्ले के साथ बिल्ट-इन ब्लूटूथ और यूएसबी फार्स्ट चार्जिंग पोर्ट जैसे फीचर्स को शामिल किया है। साथ ही FTR 1200 S में तीन राइडिंग मोड स्टैंडर्ड, स्पोर्ट और रेन दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Indian motorcycle launched FTR 1200 s in india,know the process of booking
FTR 1200 S

इंडियन बाइक्स FTR 1200 S और FTR 1200 S रेस रेप्लिका में 1,203 सीसी का वी-ट्विन इंजन दिया गया है। जो  120 बीएचपी की पावर और 115 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है। इंजन को 6-स्पीड गियरबॉक्स से लैस करने के अलावा स्लीपर क्लच का विकल्प भी शामिल है। 

नई बाइक्स के अगले पहिये में 320एमएम का डुअल डिस्क ब्रेक और पिछले पहिये में 265 एमएम का सिंगल डिस्क ब्रेक दिया गया है। वहीं ऑन और ऑफ फीचर से लैस डुअल-चैनल एबीएस भी दिए गए हैं। सस्पेंशन के लिए  फ्रंट में 43 एमएम के इनवर्टेड टेलिस्कोपिक फॉर्क्स और बाइक के रियर में फुली-एडजेस्टेबल पिगिबैक IFP सस्पेंशन मौजूद है। 

बात करें, कीमत तो  FTR 1200 S की कीमत 14.99 लाख रुपए और FTR 1200 S रेस रेप्लिका की कीमत 15.49 लाख रुपए रखी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed