फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Indian Auto Maker Respond on Oil Ministry BS6 grade fuels emission norms Decission

2018 तक दिल्ली में बीएस-6 वाहन उपलब्ध होना मुश्किल: ऑटो उद्योग

Thu, 16 Nov 2017 10:07 AM IST
एजेंसी/ नई दिल्ली
एजेंसी/ नई दिल्ली Updated Thu, 16 Nov 2017 10:07 AM IST
विज्ञापन
Indian Auto Maker Respond on Oil Ministry BS6 grade fuels emission norms Decission
Fuel
दिल्ली-एनसीआर में जानलेवा एयर पॉल्यूशन के मद्देनजर केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। दिल्ली में बीएस-4 के बाद 1 अप्रैल, 2018 से सीधा भारत स्टेज बीएस-6 मानक को लागू करने के निर्देश दिए गए हैं। इसे लागू करने की तारीख पहले 1 अप्रैल, 2020  थी। मौजूदा समय में देश में बीएस-4 मानक वाले वाहनों का इस्तेमाल हो रहा है। 
विज्ञापन


पढ़ें: डेढ़ महीने के भीतर 11 हजार लोगों ने बुक कर ली ये कार, आप भी जानिए क्या है खास
विज्ञापन


ऑटो उद्योग ने बुधवार को कहा कि सरकार का राजधानी में भारत स्टेज 6 स्तर (बीएस-6) के वाहन के ईंधन की आपूर्ति कराने का फैसला प्रदूषण के खिलाफ लड़ाई में सही कदम है। लेकिन उद्योग जगत अप्रैल 2020 से पहले सख्त उत्सर्जन नियम के साथ बीएस-6 वाहन उपलब्ध कराने की स्थिति में नहीं है। उद्योग जगत के दिग्गजों ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में प्रदूषण का मुकाबला करने के लिए एक समग्र दृष्टिकोण होना चाहिए और फोकस पुराने वाहनों को खत्म करने पर भी होना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महिंद्रा एंड महिंद्रा के प्रबंध निदेशक पवन गोयनका ने कहा कि दिशात्मक रूप से हमें लगता है कि दिल्ली में प्रदूषण से लड़ने के लिए यह एक सही कदम है। हालांकि जहां तक ऑटोमोबाइल उद्योग का सवाल है, हम पहले से ही बीएस-6 वाहनों को अप्रैल 2020 तक लांच करने के लिए एक विस्तृत समय सीमा पर काम कर रहे हैं। वह पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय द्वारा उस घोषणा पर प्रतिक्रिया दे रहे थे, जिसमें कहा गया कि दिल्ली और उसके इर्द-गिर्द राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में गंभीर प्रदूषण स्तर को देखते हुए अप्रैल 2018 तक बीएस-6 स्तर के ईंधन उपलब्ध करा दिए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed