फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   india's first electric cab service Blu-Smart launched in Delhi-NCR equipped with mahindra e-verito

देश की पहली इलेक्ट्रिक कैब सर्विस लॉन्च, नहीं लगेगा सर्ज प्राइस

Tue, 15 Jan 2019 05:25 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Harendra Chaudhary Updated Tue, 15 Jan 2019 05:25 PM IST
विज्ञापन
india's first electric cab service Blu-Smart launched in Delhi-NCR equipped with mahindra e-verito
Mahindra e Verito

दिल्ली-एनसीआर को प्रदूषण से निजात दिलाने के लिए देश की पहली इलेक्ट्रिक कैब सर्विस शुरू हो गई है। फिलहाल इस कैब सेवा में 70 इलेक्ट्रिक कारें ही शामिल हुई हैं, लेकिन इस साल मार्च तक यह संख्या बढ़ तक 400 तक पहुंच जाएगी। वहीं इस कैब सर्विस की खासियत है कि इस पर ओला उबर की तरह सर्ज प्राइस भी नहीं लगेगा।

विज्ञापन

 

ड्राइवर राइड के लिए नहीं करेगा मना

india's first electric cab service Blu-Smart launched in Delhi-NCR equipped with mahindra e-verito
Blu-Smart Electric Cab Service

जेनसॉल मोबिलिटी ने ब्लू-स्मार्ट कैब सर्विस के लिए महिन्द्रा एंड महिन्द्रा से साझेदारी की है। ब्लू-स्मार्ट कैब सर्विस में महिन्द्रा की सेडान वैरिटो इलेट्रिक कारों को कैब के तौर पर इस्तेमाल किया जाएगा। कंपनी का दावा है कि वे वायदा करते हैं कि बाकी दूसरी एप-बेस्ड कंपनियों की तरह ब्लू-स्मार्ट कैब का ड्राइवर राइड के लिए मना नहीं करेगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

15 रुपए प्रति किमी तक कर सकती है चार्ज

हालांकि कंपनी ने अभी तक राइड की कीमतों का आधिकारिक ऐलान नहीं किया है, लेकिन खबरें है कि कंपनी 15 रुपए प्रति किमी तक चार्ज कर सकती है। जेनसॉल के मुताबिक उनकी कैब सर्विस नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गुरुग्राम, एरोसिटी और सोनीपत से शुरू होगी। कंपनी अपनी कैब सर्विस में आर्टिफिश्यल इंटेलिजेंस को भी इस्तेमाल करेगी।

 

विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर में 65 चार्जिंग स्टेशन

india's first electric cab service Blu-Smart launched in Delhi-NCR equipped with mahindra e-verito
Blu-Smart Electric Cab Service

वहीं कंपनी ने चार्जिंग की समस्या को दूर करने के लिए प्रथम चरण में पूरे दिल्ली-एनसीआर में 65 चार्जिंग स्टेशन लगाए हैं, जिसमें प्रत्येक में एक साथ 20 कारों को चार्ज किया जा सकेगा। कंपनी का कहना है कि उनकी कोशिश है कि इलैक्ट्रिक व्हीकल के पांच किलोमीटर के दायरे में एक चार्जिंग प्वांइट जरूर हो।  

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed