{"_id":"5e37c3b48ebc3ebfe82b1f3e","slug":"india-expo-mart-greater-noida-coronavirus-auto-expo-2020-chinese-companies-in-india","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ऑटो एक्सपो : चीन के प्रतिनिधि मंडल ने रद्द की यात्रा, 1 से 20 फरवरी तक चीन-भारत की कई फ्लाइट्स रद्द","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
ऑटो एक्सपो : चीन के प्रतिनिधि मंडल ने रद्द की यात्रा, 1 से 20 फरवरी तक चीन-भारत की कई फ्लाइट्स रद्द
Mon, 03 Feb 2020 12:24 PM IST
अमर शर्मा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
Published by: अमर शर्मा
Updated Mon, 03 Feb 2020 12:24 PM IST
विज्ञापन
Auto Expo 2020 kia Employee preparations
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Coronavirus (कोरोनावायरस) के कारण ऑटो एक्सपो में आने वाली कई चीन की कंपनियों के प्रतिनिधि मंडलों ने अपनी यात्रा रद्द कर दी है। वहीं, चीन समेत कई भारतीय विमान कंपनियों ने एक से 20 फरवरी तक के लिए तमाम फ्लाइट्स भी रद्द कर दीं हैं। ऑटो एक्सपो में लगभग 20 फीसदी पवेलियन चीन की कंपनियों ने बुक कराएं हैं। ऐसे में चीन की ऑटो कंपनियों के बहुत से प्रतिनिधि एक्सपो में शामिल नहीं हो पाएंगे।
विज्ञापन
एक प्रतिनिधि ने बताया कि ऑटो एक्सपो के लिए तीन महीने पहले से टिकट बुक थी, लेकिन वायरस के कारण फ्लाइट रद्द हो गई। हालांकि, सभी कंपनी ऑटो एक्सपो से अपनी भागीदारी वापस नहीं ले रही हैं। खास बात यह है कि बड़ी संख्या में इन कंपनियों के कर्मी एक माह पहले से ही पवेलियन और व्यवस्था बनाने के लिए पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
वहीं, यूरोप, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और अफ्रीका जैसे देशों में मौजूद कर्मियों और अधिकारियों को ग्रेटर नोएडा भेजा गया है। डिप्टी डायरेक्टर जनरल सियाम सुगातो सेन का कहना है कि भारत सरकार और सियाम ने प्रत्येक स्तर पर सावधानी बरती है। एक्सपो को सफल बनाने की तैयारियां चल रही हैं। सभी एजेंसियां सजग हैं।
सुरक्षाकर्मियों को चीन के नागरिकों से दूर रहने के निर्देश
कोरोना वायरस का भय ऑटो एक्सपो में व्याप्त है। सुरक्षाकर्मियों को उनकी एजेंसियों ने हिदायत दी है कि चीन के नागरिकों से दूर रहकर बात की जाए। वहीं, ड्यूटी करते समय मास्क पहनने का विशेष तौर पर ध्यान रखें।
कोरोना वायरस का भय ऑटो एक्सपो में व्याप्त है। सुरक्षाकर्मियों को उनकी एजेंसियों ने हिदायत दी है कि चीन के नागरिकों से दूर रहकर बात की जाए। वहीं, ड्यूटी करते समय मास्क पहनने का विशेष तौर पर ध्यान रखें।
ऑटो एक्सपो में काफी संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात होने हैं। अभी से सभी सुरक्षाकर्मियों को मास्क पहनने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही अगर किसी कर्मचारी में बुखार या अन्य लक्षण दिखाई देते हैं तो तत्काल सूचित किया जाए।