{"_id":"5ad061984f1c1b4c3e8b4dd5","slug":"india-at-fourth-position-for-the-first-time-in-passenger-vehicle-sales-surpasses-germany","type":"story","status":"publish","title_hn":"जर्मनी को पछाड़ भारत बना विश्व का चौथा सबसे बड़ा मार्केट, नंबर वन पर काबिज हुआ चीन","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
जर्मनी को पछाड़ भारत बना विश्व का चौथा सबसे बड़ा मार्केट, नंबर वन पर काबिज हुआ चीन
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 13 Apr 2018 01:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वर्ष 2018 के शुरुआती दो महीनों में कारों और एसयूवी की बिक्री के चलते भारत, जर्मनी को पछाड़ते हुए विश्व का चौथा सबसे बड़ा ऑटो मार्केट बन गया है। ऐसा पहली बार हुआ है जब भारत ने ऐसी उपलब्धि हासिल की है।
विज्ञापन
विश्व में चीन है नंबर वन
हालांकि पूरे विश्व में सबसे ज्यादा गाड़ियां चीन में बिकती है। दूसरे नंबर पर अमेरिका और तीसरे नंबर पर जापान है। छठे स्थान पर ब्राजील और सातवें स्थान पर फ्रांस रहा है। भारत में इन दो महीनों में 560806 गाड़ियां बिकी, जबकि इसी दौरान जर्मनी में कुल 531100 गाड़ियां बिकी थीं।
विज्ञापन
40 लाख गाड़ियां चीन ने बेची
सियाम के अनुसार चीन ने शुरुआत के दो महीनों में करीब 40 लाख से अधिक गाड़ियां बेची थीं। वहीं अमेरिका ने 818882 और जापान ने 741385 गाड़ियों को बेचा था। जहां जर्मनी में गाड़ियों की बिक्री में 2 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है, वहीं भारत में 10 फीसदी की ग्रोथ देखने को मिलेगी।
विज्ञापन
भारत में इस साल बिकेंगी 36 लाख गाड़ियां
सियाम का दावा है कि इस साल देश में करीब 36 लाख गाड़ियां बिकेंगी, जिससे यह साल के अंत में भी टॉप चार स्थान पर बरकरार रहेगा। वहीं इस साल चीन में 2.5 करोड़, अमेरिका में 1.7 करोड़ और जापान में 43 लाख गाड़ियां साल भर में बिकने का अनुमान लगाया गया है।