फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   In Utility vehicle segment Hyundai venue ahead from Maruti Ertiga and Brezza, reached on top 5

Hyundai Venue ने किया कमाल, UV सेगमेंट में Ertiga और Brezza को छोड़ा पीछे

Wed, 18 Sep 2019 05:05 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Harendra Chaudhary Updated Wed, 18 Sep 2019 05:05 PM IST
विज्ञापन
In Utility vehicle segment Hyundai venue ahead from Maruti Ertiga and Brezza, reached on top 5
Hyundai Venue OUTSELLS the Maruti Brezza - फोटो : Amar Ujala

मई में लॉन्च हुई सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी ह्यूंदै वेन्यू (Hyundai Venue) अगस्त 2019 में सबसे ज्यादा बिकने वाली यूटिलिटी व्हीकल बन गई है। वेन्यू की 9,342 यूनिट्स की बिक्री हुई। लगातार दो महीनों से वेन्यू बेस्ट सेलिंग यूवी बनी हुई है। जुलाई में वेन्यू की 9,585 यूनिट्स बिकी थीं।

विज्ञापन


बिक्री के मामले में वेन्यू ने मारुति सुजुकी अर्टिगा (Maruti Suzuki Ertiga) और विटारा ब्रेजा (Maruti Vitara Brezza) को भी पीछे छोड़ दिया है। अर्टिगा की अगस्त, 2019 में 7,109 यूनिट्स की बिक्री हुई, जबकि जुलाई 2019 में ब्रेजा की 5,302 यूनिट्स बिकी थीं, वहीं अगस्त में बिक्री में मामूली इजाफा हुआ है। इस वित्त वर्ष में वेन्यू की 36 हजार से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री हो चुकी है।
विज्ञापन


वहीं इस सेगमेंट में लेटेस्ट एंट्री करने वाली किआ सेल्टोस (Kia Seltos) ने ह्यूंदै क्रेटा (Hyundai Creta) को भी पीछे छोड़ दिया है। क्रेटा बिक्री के मामले में पांचवे स्थान पर पहुंच गई है। वहीं अगस्त, 2018 में क्रेटा की 10,394 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

मॉडल्स  अगस्त, 2019 में बिक्री
ह्यूंदै वेन्यू 9,342 यूनिट्स
मारुति सुजुकी अर्टिगा 8,391 यूनिट्स
मारुति सुजुकी विटारा ब्रेजा 7,109 यूनिट्स
किआ सेल्टोस 6,236 यूनिट्स
ह्यूंदै क्रेटा 6,001 यूनिट्स
टोयोटा इनोवा क्रिस्टा 4,796 यूनिट्स
महिंद्रा बोलेरो 3,327 यूनिट्स
फोर्ड इकोस्पोर्ट 2,882 यूनिट्स
महिंद्रा स्कॉर्पियो 2,862 यूनिट्स
महिंद्रा एक्सयूवी300 2,532 यूनिट्स

 
अगस्त 2018 में विटारा ब्रेजा बिक्री के मामले में टॉप फाइव यूटिलिटी व्हीकल्स में शामिल थी और उस दौरान ब्रेजा की 13,271 यूनिट्स बिकी थीं। जिसके बाद टोयोटा इनोवा क्रिस्टा, महिंद्रा बोलेरो और टाटा नेक्सन का नंबर था।


अगस्त 2019 की बेस्ट सेलिंग यूटिलिटी व्हीकल्स की लिस्ट में इनोवा क्रिस्टा छठवें स्थान पर है और उसकी 4,796 यूनिट्स ही बिक पाई हैं। बोलेरो 3,327 यूनिट्स के साथ सातवें, 2,882 यूनिट्स की बिक्री के साथ फोर्ड इकोस्पोर्ट आठवें स्थान पर रही है। इसके बाद महिंद्रा स्कॉर्पियो और एक्सयूवी 300 का नंबर रहा है।


भारतीय बाजार में ह्यूंदै वेन्यू के साथ एमजी हेक्टर को भी ग्राहकों का अच्छा रेस्पॉन्स मिला है। अगस्त 2018 में हेक्टर की 2,018 यूनिट्स बिकी हैं, जबकि इस तिमाही में हेक्टर की कुल 4,316 यूनिट्स की बिक्री हुई है।      

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed