फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   In global NCAP crash test made in india Honda Amaze Gets 4 star safety rating in africa

सुरक्षित है Honda Amaze, ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 4 स्टार रेटिंग, देखें टेस्ट का वीडियो

Wed, 29 May 2019 08:40 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Harendra Chaudhary Updated Wed, 29 May 2019 08:40 PM IST
विज्ञापन
In global NCAP crash test made in india Honda Amaze Gets 4 star safety rating in africa
Honda Amaze Global NCAP test - फोटो : Global NCAP
अफ्रीका महाद्वीप में बेची जाने वाली होंडा अमेज मेड इन इंडिया ही है। वहीं ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट में होंडा अमेज को 4 स्टार रेटिंग मिली है। 64 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से किए गए फ्रंट क्रैश टेस्ट में एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन में अमेज को ये रेटिंग दी गई है।
विज्ञापन


इस टेस्ट में 2019 मॉडल की राइट हैंड ड्राइव 5 डोर सेडान कार का इस्तेमाल किया गया था। हालांकि ग्लोबल NCAP ने कार के कर्ब वेट का खुलासा नहीं किया, लेकिन ये जरूर बताया कि क्रैश टेस्ट का वजन 1,173 किग्रा था।
विज्ञापन


क्रैश टेस्ट के वजन में क्रैश टैस्ट डमी (2 आगे और पीछे की तरफ 1 बच्चे की डमी) और दूसरे इक्विमेंट और वायरिंग का वजन शामिल था। इस क्रैश टेस्ट में ड्राइव और पैंसेजर की सिर और गर्दन के प्रोटेक्शन को अच्छा बताया है। वहीं ड्राइवर और पैसेंजर की छाती की सुरक्षा को पर्याप्त बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां पढ़ें रिपोर्टः

अमेज में ड्राइवर के लिए सीट बेल्ट रिमाइंडर स्टैंडर्ड मिलता है। टेस्ट किए मॉडल में 2 एयरबैग्स लगे थे। टेस्ट में अधिकतम अडल्ट सेफ्टी रेटिंग 17.00 है, जबकि अमेज को 14.08 रेटिंग मिली। वहीं चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन में अमेज को वन स्टार रेटिंग मिली है। टेस्टिंग के दौरान चाइल्ड डमी कार के इंटीरियर को छू गई, जिससे चोट लगने की संभावनाएं बढ़ गईं।

भारत में होंडा अमेज 1.2 लीटर पेट्रोल 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और सीवीटी के साथ आती है। वहीं 1.5 लीटर डीजल इंजन में 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और सीवीटी मिलता है। भारत में अमेज की एक्स-शोरूम कीमत 5.9 लाख रुपये से लेकर 9.6 लाख रुपये तक है।

यहां देखें वीडियोः





 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed