फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   In addition to the BS6 engine in the 2020 TVS Zest 110, what is new compared to the BS4 model?

2020 TVS Zest 110 में बीएस-6 इंजन के अलावा आपके लिए क्या है नया और खास?

Mon, 27 Jul 2020 04:30 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Mon, 27 Jul 2020 04:30 PM IST
विज्ञापन
In addition to the BS6 engine in the 2020 TVS Zest 110, what is new compared to the BS4 model?
TVS Zest 110 BS6 - फोटो : TVS
TVS Zest 110 BS6 हाल ही में भारतीय बाजार में लॉन्च हुई है। इसे खासकर महिलाओं के इस्तेमाल के लिए डिजाइन किया गया है। भारतीय बाजार में इसकी एक्स-शोरूम कीमत 58,460 रुपये है। बीएस4 मॉडल के मुकाबले बीएस6 कंप्लाइंट वाला स्कूटर 7,000 रुपये महंगा है। बीएस4 मॉडल के मुकाबले नई Zest 110  में बहुत कम बदलाव किए गए हैं। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि नए स्कूटर में पहले के मुकाबले क्या बदलाव किए गए हैं। इसके अलावा नई Zest 110 के दूसरे बड़े फीचर्स पर भी एक नजर डालेंगे।
विज्ञापन


इंजन


BS6 TVS Zest 110 में सबसे बड़ा अपडेट इसके इंजन में दिया गया है। इस स्कूटर में अब 110 सीसी, सिंगल-सिलिंडर इंजन दिया गया है। इसमें कंपनी का इको थ्रस्ट फ्यूल इंजेक्शन (ET-Fi) तकनीक दिया गया है, जिससे बीएस-6 कंप्लाइंट वाले इस स्कूटर में पहले के मुकाबले ज्यादा माइलेज मिलेगा। इसका इंजन 7.7 bhp की मैक्सिमम पावर और 8.8 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। बीएस4 मॉडल के मुकाबले इसका पावर 0.1 bhp कम है जबकि, इसका टॉर्क 0.4 Nm ज्यादा है। इसमें कंटिनिवस वेरिएबल ट्रांसमिशन (CVT) मिलता है।
विज्ञापन


डिजाइन


बीएस6 कंप्लाइंट वाली TVS Zest 110 का डिजाइन पुराने स्कूटर जैसा ही है। इसमें पुराने मॉडल जैसा ही स्लॉपिंग फ्रंट एप्रॉन, हेडलाइट और एलईडी डेटाइम रनिंग लाइट दी गई है। इसका फ्रंट और रियर बिल्कुल बीएस4 मॉडल जैसा ही है। यहां तक की इसका टेल लाइट भी पुराने मॉडल जैसा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वेरिएंट्स


BS6 मॉडल वाला Zest 110 भारतीय बाजार में दो वेरिएंट्स में आता है। इनमें स्टैंडर्ड मॉडल और हिमालयन हाई मॉडल शामिल हैं।


कलर वेरिएंट्स


स्टैंडर्ड मॉडल पांच कलर वेरिएंट्स में आता है। इनमें रेड, ब्लू, पर्पल, येलो और ब्लैक शामिल है। वहीं, हिमालयन हाई मॉडल केवल फिरोजा रंग में आता है।

यानी कुल मिलाकर देखा जाए तो TVS Zest 110 में कंपनी की तरफ से बीएस4 से बीएस6 अपग्रेड के अलावा इसमें कोई भी नया या खास फीचर नहीं दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed