फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   In 2019 luxury car sales drop in india, millionaires are not buying c segment cars

महंगाई की मार से परेशान हैं देश के रईस, लग्जरी कारों से बना रहे हैं दूरी!

Sat, 11 Jan 2020 11:21 AM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Sat, 11 Jan 2020 11:21 AM IST
विज्ञापन
In 2019 luxury car sales drop in india, millionaires are not buying c segment cars
BMW SHOWROOM - फोटो : Social Media

पिछला साल ऑटो सेक्टर के लिए लकी साबित नहीं हुआ। साल के आखिरी त्यौहारी महीनों को छोड़ दें तो बाकी महीनों में ऑटो सेक्टर बेहाल ही रहा है। सियाम के ताजा आंकड़ों के मुताबिक बाकी सालों के मुकाबले पिछले साल सबसे कम गाड़ियों की बिक्री हुई है। यहां तक कि महंगी लग्जरी गाड़ियां खरीदने वाले अमीरों ने भी लग्जरी कारों से दूरी बनाए रखी। पिछले साल लग्जरी कारों की बिक्री में 15 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है।

विज्ञापन

 

10 साल की सबसे बड़ी गिरावट

पिछले एक दशक में लग्जरी कार सेगमेंट में इतनी बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। आंकड़ों के मुताबिक साल 20919 में 34,500 से 35,500 लग्जरी गाड़ियों की बिक्री हुई। जबकि 2018 में यह संख्या 40,340 यूनिट थी। ऑटो सेक्टर से जुडे विशेषज्ञों का कहना है कि अप्रैल 2020 से बीएस6 उत्सर्जन मानक लागू होने के बाद मांग बढ़ने की उम्मीद है।

भारत में लग्जरी कारों की बिक्री

साल

वॉल्यूम

बदलाव (%)

2019 34,400- 35,500 -15
2018 40,340 3.3
2017 39,039 16.93
2016 33,318 -7.98
2015 33,207 13.46
2014 31,912 5.79
2013 30,166 6.08
2012 28,438 17
2011 24,300 52.87
2010 15,896 81.56
2009 8,755 14.12
 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

अमीर ज्यादा बिक्री कम

हालांकि देश के ऑटो सेक्टर में लग्जरी कारों की हिस्सेदारी मात्र 1.2 फीसदी है। जबकि चीन में यह 13 फीसदी और अमेरिका में 10 फीसदी है। भारत में करोड़पति अमीरों की संख्या 350,000 लाख है, लेकिन बाजार अभी तक सालान 50 हजार यूनिट्स को पार नहीं कर पाया है। ऑडी इंडिया के हेड बलबीर सिंह ढिल्लन का कहना है कि अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए सरकार को कुछ दूसरे उपायों पर भी काम करना चाहिए।
 

विज्ञापन

सरकार करे उपाय

वह कहते हैं कि सरकार को जीएसटी की दरों में कमी, इंपोर्ट ड्यूटी, लग्जरी कारों के रजिस्ट्रेशन टैक्स में कमी के साथ डीलर्स और ग्राहकों को आसानी से लोन की सुविधा जैसे उपाय करने चाहिए, ताकि पूरे सेक्टर को इसका फायदा मिल सके। उन्होंने उम्मीद जताई कि 2020 में बाजार सामान्य रहेगा और उसके बाद रफ्तार पकड़ेगा। 2020 में ऑडी SUV Q8, सेडान A8 को लॉन्च करने वाली है।

जल्द बढ़ेगी मांग

वहीं वॉल्वो कार्स इंडिया के एमडी चार्ल्स फ्रंप का कहना है कि हमारे विश्लेषण के मुताबिक पिछले साल लोगों ने कार खरीदने के फैसले को टाल दिया था। उन्होंने उम्मीद जताई कि अप्रैल के बाद बीएस6 मानक लागू होने के बाद मांग बढ़ेगी और बाजार रफ्तार पकड़ेगा। उनका कहना है कि लग्जरी कार सेगमेंट में काफी संभवानाएं हैं और जल्द ही बाजार 2018 के आंकड़ों को छुएगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed