फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   IIT KGP students develop new electric vehicle

IIT KGP के छात्रों ने बनाया नया जबरदस्त इलेक्ट्रिक वाहन, मौजूदा ऑटो और ई-रिक्शा से होगा बेहतर

Tue, 17 Sep 2019 05:24 PM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Bani Kalra Updated Tue, 17 Sep 2019 05:24 PM IST
विज्ञापन
IIT KGP students develop new electric vehicle
IT KGP students develop new electric vehicle - फोटो : Social

वाहनों के प्रदूषण को कम करने के लिए आईआईटी खड़गपुर के 50 छात्रों की एक टीम ने एक इलेक्ट्रिक वाहन विकसित किया है। इसका नाम देशला (DESHLA) रखा गया है। आईआईटी खड़गपुर के मुताबिक टीम द्वारा डिजाइन और बनाया गया नया इलेक्ट्रिक वाहन देशला (DESHLA) देश में मौजूदा ऑटो और ई-रिक्शा से भी बेहतर विकल्प साबित हो सकता है।

विज्ञापन

 
50 छात्रों की इस टीम का नेतृत्व संस्थान के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के प्रोफेसर विक्रांत राचेरला कर रहे हैं। इस टीम 11 सितंबर को नेक्स्ट-जेन इलेक्ट्रिक ऑटो का मॉडल पेश था। इसमें पावरफुल मोटर के साथ, लिथियम आयन बैटरी लगी है, जो 6-7 सालों तक चल सकती है। इस वाहन में बेहतर क्वालिटी का इस्तेमाल किया है ताकि यह भार सहने सक्षम हो। इसमें  मजबूत फ्रेम दिया है। इतना ही नहीं इसे चलाना भी बेहद सरल है।
विज्ञापन


 
 

उच्च रखरखाव वाले ई-रिक्शा से भी बेहतर है

एक तरफ जहां मौजूदा ई-रिक्शा लीड-एसिड बैटरी से चलते हैं तो वहीं नया देशला लिथियम आयन बैटरी से चलता है। यह मौजूदा ई-रिक्शा की तरह चलता है इसमें एक स्टीयरिंग है। इसके रियर में सस्पेंशन लगे हैं ताकि इसमें बैठें वालों  को आराम महसूस हो सके। इतना ही बेहतर ब्रेकिंग के लिए इसमें  हाइड्रोलिक ब्रेक का उपयोग किया गया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed