{"_id":"5bc81660bdec22698559175d","slug":"icici-banks-is-giving-a-vehicles-loan-in-just-4-hours-know-how-can-you-avail-this-offer","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब हर घर आएगी कार, क्योंकि ICICI बैंक दे रहा है 20 लाख तक का लोन","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
अब हर घर आएगी कार, क्योंकि ICICI बैंक दे रहा है 20 लाख तक का लोन
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 18 Oct 2018 10:43 AM IST
विज्ञापन
car loan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाहन कंपनियों ने पहले ही ढ़ेरो आॅफर निकालर लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया है। अब इस दौड़ में बैंक भी शामिल हो गए है। दरअसल, त्यौहारों पर सभी ज्यादा बिजनेस करने की होड़ में रहते हैं। फिलहाल, बैंक ने एक नया आॅफर निकाला है जिसके तहत आप मात्र 4 से 5 घंटे में अपना लोन पा सकते हैं।
विज्ञापन
त्यौहारों के मौसम को देखते हुए बैंक ने 20 लाख तक का कार लोन देने की घोषणा की है। वो भी चंद घंटो में । आईसीआईसीआई बैंक की ओर से शुरू हुई इस पहल के बारे में बताते हुए बैंक के वरिष्ठ महाप्रबंधक और प्रमुख रिटेल सिक्योरेटेड एसेट्स रवि नारायणन के अनुसार, ‘‘ हम हमेशा से ही ग्राहकों के लिए नए उत्पादों के माध्यम से खुशिया लाने की कोशिश करते हैं और कहीं न कहीं हम कामयाब भी हो जाते हैं।
विज्ञापन
यह सुविधा भी हमारे लाखों ग्राहकों की परेशानी सरल बनाएगी। इसके जरिये आप कुछ ही घंटों में आप बिना परेशानी के अपनी मनपसंद कार या अन्य वाहन खरीद सकते हैं। लोन लेकर वाहन तो आप खरीद लेंगे लेकिन बाद में आने वाली समस्याओं के लिए भी तैयार हो जाएं।
विज्ञापन
अगर आप बैंक से लिए लोन को नहीं भर पाते हैं तो बैंक आपको डिफॉल्टर घोषित कर सकता है या फिर आपका वाहन उठाकर ले जा सकता है और एक बार अगर आपके साथ ऐसा हो जाता है तो आप जिन्दगी भर के लिए बैंक से लोन लेना तो भूल ही जाइए।
डिफॉल्टर ब्लू आरबीआई के नियमों के अनुसार, अगर किसी भी तरीके से आप 90 दिनों तक ईएमआई का भुगतान नहीं कर पाते हैं तो आपको डिफॉल्टर लोन भरना होगा और आप एनपीए हो जाएंगे यानि नॉन परफॉर्मिंग एसेट। इसके बाद, कस्टमर को नोटिस दिया जाता है और उससे एक बार में ही पिछले सभी ईएमआई को भरने को कहा जाता है।
लेकिन अगर आप फिर भी इसे नहीं भरते हैं तो आपका मामला कोर्ट तक पहुंच जाता है।पांच महीने तक EMI न भर पाने की स्थिति में पहले नोटिस को देने के बाद, अगर दो महीने तक कुछ नहीं होता है तो आपको कोर्ट में जाना पड़ सकता है लेकिन उससे पहले एक लीगल नोटिस यानि कानूनी नोटिस भेजा जाता है।