क्या भारत में बंद हो गई Hyundai Xcent की बिक्री? ग्राहकों के सवालों का यहां मिलेगा जवाब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ह्यूंदै इंडिया (Hyundai India) ने अपनी वेबसाइट पर से Hyundai Xcent सबकॉम्पैक्ट सेडान को हटा दिया है। यानी अब इस कार की बिक्री भारत में नहीं होगी। Xcent कंपनी की सबसे पहली सब-4 मीटर सेडान थी। इसी साल कंपनी ने इसके नए जेनरेशन वाले मॉडल Hyundai Aura को नए नाम से लॉन्च किया है। हालांकि, कंपनी की तरफ से पुरानी जेनरेशन वाली Xcent और नई Aura दोनों की एक साथ बिक्री की जा रही थी। लेकिन अब कंपनी भारतीय बाजार में केवल Hyundai Aura की ही बिक्री करेगी। हालांकि, अभी कंपनी की तरफ से इसे लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।
इससे पहले, ह्यूंदै इंडिया ने कॉमर्शियल कामों के लिए अपनी Xcent Prime को लॉन्च किया था, जिसका इस्तेमाल टेक्सी सेगमेंट में होता है। कंपनी अपनी Xcent Prime की भारतीय बाजार में अभी भी बिक्री कर रही है।
बढ़ी कीमतों से पहले Hyundai Venu की शुरुआती दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 6.75 लाख रुपये थी, जो इसके टॉप एंड वेरिएंट पर 11.63 लाख रुपये तक जाती थी।
अब Hyundai Venu की शुरुआती दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत तो 6.75 लाख रुपये ही है, लेकिन इसके इसके टॉप एंड वेरिएंट की कीमत 11.65 लाख रुपये हो गई है।
ह्यूंदै मोटर इंडिया ने Hyundai Santro के सीएनजी मॉडल्स की भी कीमतों में बढ़ोतरी की है। कंपनी ने Santro Magna सीएनजी वेरिएंट की कीमत में 2,000 रुपये की बढ़ोतरी की है। इस वेरिएंट की अब दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 5.86 लाख रुपये हो गई है।