{"_id":"58e79c014f1c1bf5465b8e7b","slug":"hyundai-xcent-facelift-will-launch-on-april-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"हुंडई 20 अप्रैल को लॉन्च कर सकती एक्सेंट का फेसलिफ्ट वर्जन","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
हुंडई 20 अप्रैल को लॉन्च कर सकती एक्सेंट का फेसलिफ्ट वर्जन
amarujala.com- presented by : अभिषेक मिश्रा
Updated Fri, 07 Apr 2017 07:54 PM IST
विज्ञापन
हुंडई एक्सेंट फेसलिफ्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हुंडई अपनी कॉम्पैक्ट सेडान कार एक्सेंट का अपडेटेड वर्जन 20 अप्रैल को लॉन्च करेगी। एक्सेंट फेसलिफ्ट में वही बदलाव देखने को मिल सकते हैं जो हाल में आई ग्रैंड आई-10 के फेसलिफ्ट वर्जन में थे। इसके साथ ही कार में कुछ तकनीकि बदलाव भी देखने को मिल सकते हैं।
विज्ञापन
अगर कार के एक्सटीरियर की बात करें तो कंपनी कार के बंपर और हैचबैक में कुछ बदलाव कर सकती है। कार की टेस्टिंग के दौरान सामने आई तस्वीरों में साफ नजर आता है कि कार के फेसलिफ्ट वर्जन में नया रियर देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
इसके साथ ही नई एक्सेंट में कंपनी ने नया टेललैंप भी दिया है। वहीं कार का कैबिन ग्रैंड आई-10 के समान ही होगा, जिसमें नए फीचर और टचस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम दिया जाएगा। कंपनी ने इस कार में 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन दिया गया है। आपको बता दें कि इस कार में पहले 1.1 लीटर का तीन सिलेंडर वाला डीजल इंजन था, जिसे 1.2 लीटर के 75 हॉर्सपावर वाले इंजन से रिप्लेस किया जाएगा।
विज्ञापन
हुंडई नई एक्सेंट को प्रीमियम सेग्मेंट की कार बनाना चाहती है। हालांकि कंपनी इस कार के फेसलिफ्ट वर्जन की लॉन्चिंग के बाद भी पहले वाले मॉडल की बिक्री जारी रखेगी, लेकिन पुराने मॉडल को केवल टैक्सी कार के तौर पर ही बेचा जाएगा। इस कार की सीधी टक्कर मारुति स्विफ्ट डिजायर से होगी।