फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   hyundai will launch its ioniq hybrid car next year auto expo

2018 के ऑटो एक्सपो में लॉन्च होगी हुंडई की ऑइवोनिक हाइब्रिड

Tue, 04 Apr 2017 03:30 PM IST
Updated Tue, 04 Apr 2017 03:30 PM IST
विज्ञापन
hyundai will launch its ioniq hybrid car next year auto expo
हुंडई आइवोनिक हाइब्रिड - फोटो : Hyundai india

देश में बढ़ते हाइब्रिड बाजार को भुनाने के लिए हुंडई भी जल्द ही इस वर्ग में अपने कदम रखने जा रही हैं। हाइब्रिड के तहत कंपनी का पहला प्रोडकट होगा आइवोनिक हाइब्रिड। इस कार के भारत में लॉन्च होने का रास्ता साफ हो गया है और 2018 के ऑटो एक्सपो में कंपनी अपनी इस कार को पेश करने जा रही है। इसकी जानकारी हुंडई मोटर इंडिया के सीईओ और मैनेजिंग डायरेक्टर वाईके कू ने दी है। इस कार की सबसे खास बात ये होगी कि कंपनी इसे यहां पर सीबीयू यानी कि कंपलीट बिल्ट यूनिट के तहत न लाकर इसे सीकेडी यानी कि कंपलीटली नोक्ड डाउन के तहत ला रही है। 

विज्ञापन

 

hyundai will launch its ioniq hybrid car next year auto expo
हुंडई आइवोनिक हाइब्रिड - फोटो : Hyundai india
हुंडई का लक्ष्य भारत में हर महीने 100 हाइब्रिड ऑइवोनिक बेचने का होगा, शुरू में इतनी बड़ा टार्गेट काफी बड़ा लगता है पर यह संभव भी है अगर कंपनी कीमत पर नियंत्रण रख पाए तो। लेकिन कोरियन कंपनी लोकल प्रोडक्शन के तहत यह जादू करने की पूरी कोशिश करेगी। कीमत को भी स्पष्ट करते हुए कू ने बताया है कि हम इसकी कीमत 25 लाख रुपये के आसपास रखने की कोशिश करेंगे। लेकिन अगर हुंडई इस कार की कीमत को 30 लाख तक भी ले जाती है तब भी वह अपने निकतम प्रतिद्वंदी टोयोटा प्रायस हाइब्रिड से 9 लाख सस्ती होगी और यह ग्राहकों के लिए वैल्यू फार मनी साबित होगी।   

आइवोनिक हाइब्रिड ने अपनी शुरूआत 2016 में की थी। इसमें 1.6 लीटर जीडीआई पेट्रोल इंजन लगा है जो कि 102 एचपी की शक्ति व 146.4 एनएम का टॉर्क देता है जबकि इसका इलेक्ट्रिक मोटर 42.4 एचपी की शक्ति व 168.4 एनएम का टॉर्क देता है। इलेक्ट्रिक व पेट्रोल मिलाकर इसकी कुल ताकत 144.2 एचपी व टॉर्क 315.8 एनएम हो जाता है। इसमें 6 स्पीड ड्यृल क्लच ऑटोमेटिक गियरबॉक्स लगा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed