फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Hyundai Verna 2017: 7000 booking after Launching, Read Review before buying

Hyundai Verna 2017: 7000 से ज्यादा ने किया बुक, खरीदने से पहले पढ़िए रिव्यू

Sat, 02 Sep 2017 02:43 PM IST
amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत
amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत Updated Sat, 02 Sep 2017 02:43 PM IST
विज्ञापन
Hyundai Verna 2017: 7000 booking after Launching, Read Review before buying
Hyundai Verna 2017
दक्षिण कोरिया की कार निर्माता कंपनी हुंडई ने इस साल 22 अगस्त को नई जेनरेशन की वरना कार लॉन्च की थी। कंपनी ने हाल ही में दावा किया कि लॉन्चिंग के बाद से इसे 7 हजार से ज्यादा लोग बुक कर चुके हैं। इसके अलावा इस सेडान कार के लिए 70 हजार से ज्यादा इनक्वाइरीज मिली। माना जा रहा है कि कंपनी दिवाली तक इस कार की 12 हजार यूनिट बेच देगी। कंपनी ने इस कार की कीमत 7.99 लाख रुपए से 12.62 लाख रुपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) तक रखी है। कार का सीधा मुकाबला मारुति सियाज, होंडा सिटी, स्कोडा रेपिड और फॉक्सवैगन वेंटो से होगा। 
विज्ञापन

कार का इंजन और फीचर्स

Hyundai Verna 2017: 7000 booking after Launching, Read Review before buying
Hyundai Verna 2017
वरना हुंडई की बेस्ट सेलिंग सेडान कार रही है। यह इस कार की पांचवी जेनरेशन है। नई हुंडई वरना में 1.6 लीटर पेट्रोल और 1.6 लीटर डीजल इंजन दिया गया है। पेट्रोल इंजन 123 बीएचपी की पावर और डीजल इंजन 128 बीएचपी की पावर जेनरेट करता है। दोनों ही इंजन के साथ 6-स्पीड आटोमेटिक और मैनुअल दोनों ट्रांसमिशन दिए गए हैं। सामान्य स्पीड पर इंजन से कोई आवाज नहीं आती, हालांकि 3500rpm के बाद थोड़ी नॉइज महसूस होती है। क्लच पैडल को पहले से ज्यादा हल्का बनाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कार का इंटीरियर और एक्सटीरियर

Hyundai Verna 2017: 7000 booking after Launching, Read Review before buying
Hyundai Verna 2017 interior
आगे से कार काफी हद तक एलेंट्रा जैसी है। कार में एलईडी डीआरएल के साथ प्रोजेक्टर हेडलैंप, फॉग लैंप, क्रोम सराउंड, डुअल टोन रियर बंपर के साथ एलईडी टेल लाइट जी गई है। डैशबोर्ड का लेआउट काफी हद तक कंपनी की अन्य कारों जैसा ही है। 
विज्ञापन

सेफ्टी के लिहाज से कैसी है कार

Hyundai Verna 2017: 7000 booking after Launching, Read Review before buying
Hyundai Verna 2017
सेफ्टी के लिहाज से हुंडई हमेशा से बेहतर काम करती आई है और इस कार में भी निराश नहीं किया है। इसमें डुअल-फ्रंट एयरबैग, एबीएस सिस्टम दिया गया है। ग्राहक कार के साथ 6 एयरबैग का विकल्प भी चुन सकते हैं। 

क्या खरीदना होगा सही फैसला?

Hyundai Verna 2017: 7000 booking after Launching, Read Review before buying
Hyundai Verna 2017
नई हुंडई वरना में कई बड़े बदलाव किए हैं जो काफी हद तक संतुष्ट करते हैं। डिजाइन और लुक के मामले में कार प्रीमियम फील देती है। कार का रियर लेगरूम और हेडरूम उतना अच्छा नहीं है, हालांकि इंफोटेनमेंट सिस्टम को पूरे मार्क्स दिए जा सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed