फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Hyundai Venue becomes expensive up to Rs 2000, read the prices of all the variants

2000 रुपये तक महंगी हो गई Hyundai Venue, बेस वेरिएंट की कीमत में नहीं हुआ बदलाव

Sat, 17 Oct 2020 10:34 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Sat, 17 Oct 2020 10:34 PM IST
विज्ञापन
Hyundai Venue becomes expensive up to Rs 2000, read the prices of all the variants
Hyundai Venue iMT - फोटो : Hyundai (For Reference Only)

ह्यूंदै मोटर इंडिया (Hyundai Motor India) ने अपनी लोकप्रिय सबकॉम्पैक्ट एसयूवी Hyundai Venue की कीमतों को बढ़ा दिया है। कंपनी ने इसके वेरिएंट्स की कीमतों को 2000 रुपये तक महंगा कर दिया है। हालांकि, राहत की बात यह है कि कंपनी ने इसके बेस वेरिएंट की कीमत को नहीं बढ़ाया है। 

विज्ञापन


बढ़ी कीमतों से पहले Hyundai Venu की शुरुआती दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 6.75 लाख रुपये थी, जो इसके टॉप एंड वेरिएंट पर 11.63 लाख रुपये तक जाती थी। 

अब Hyundai Venu की शुरुआती दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत तो 6.75 लाख रुपये ही है, लेकिन इसके इसके टॉप एंड वेरिएंट की कीमत 11.65 लाख रुपये हो गई है।

परफॉर्मेंस

Hyundai Venue भारती बाजार में चार इंजन में उपलब्ध है। इनमें,
 

  • 1.2-लीटर Kappa Dual VTVT- इसका 1,197cc इंजन 83 PS की पावर और 11.7 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसका इंजन 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन से लैस है।
  • 1.0-लीटर Turbo Kappa 6-Speed Manual- इसका 998cc इंजन 120 PS की पावर और 17.5 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसका इंजन 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन से लैस है।
  • 1.0-लीटर Turbo Kappa Dual VTVT- इसका 998cc इंजन 120 PS की पावर और 17.5 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसका इंजन 7-स्पीड DCT ट्रांसमिशन से लैस है।
  • 1.4-लीटर U2 CRDi 6-Speed Manual- इसका 1,396cc इंजन 90 PS की पावर और 22.4 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसका इंजन 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन से लैस है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

सस्पेंशन और ब्रेकिंग

Hyundai Venue के फ्रंट में McPherson Strut के साथ Coil Spring दिया है। वहीं, इसके रियर में Coupled Torsion Beam Axle के साथ Coil Spring दिया है। ब्रेकिंग फीचर्स की बात करें तो इसके फ्रंट में डिस्क ब्रेक और रियर में ड्रम ब्रेक दिया गया है।

विज्ञापन

डायमेंशन

Hyundai Venue की लंबाई 3995 मिलीमीटर, चौड़ाई 1,770 मिलीमीटर और ऊंचाई 1605 मिलीमीटर है। वहीं, इसका व्हीलबेस 2,500 मिलीमीटर है।

सेफ्टी फीचर्स

सुरक्षा के लिए Hyundai Venue में 6-एयरबैग्स दिए गए हैं। इसके साथ ही इसमेंहिल-स्टार्ट असिस्ट कंट्रोल,  व्हीकल स्टेबिलिटी मैनेजमेंट और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल जैसे सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed