{"_id":"5f0d6777d334471cef2ad310","slug":"hyundai-tucson-2020-launched-in-india-know-its-price-and-specifications","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hyundai Tucson 2020 भारत में हुई लॉन्च, कीमत 22.30 लाख रुपये से शुरू, जानें क्या है पहले से खास","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Hyundai Tucson 2020 भारत में हुई लॉन्च, कीमत 22.30 लाख रुपये से शुरू, जानें क्या है पहले से खास
Tue, 14 Jul 2020 01:36 PM IST
श्रीधर मिश्रा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Published by: श्रीधर मिश्रा
Updated Tue, 14 Jul 2020 01:36 PM IST
विज्ञापन
Hyundai TUCSON 2020
- फोटो : Hyundai India
Hyundai ने अपनी प्रीमियम फ्लैगशिप प्रीमियम एसयूवी, नई Tucson को भारत में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसमें कॉस्मैटिक बदलाव किए हैं। 2020 Tucson भारतीय बाजार में पेट्रोल और डीजल दोनों ही मॉडल में लॉन्च की गई है। कंपनी ने इसे पांच पावर ट्रिम्स में उतारा है। इसकी शुरुआती कीमत 22.30 लाख रुपये है, जो 27.03 लाख रुपये तक जाती है। इसके लुक की बात करें तो नई Tucson सिग्नेचर कैसकैड डिजाइन वाला क्रोम फ्रंट ग्रिल दिया है, जो इसे बोल्ड लुक देता है। वहीं, इसमें पेंटा प्रोजेक्टर एलईडी हेडलैप्स के साथ एलईडी डीआरएल और एलईडी टेल लैंप्स दिया गया है। इसके अलावा इसमें R18 डायमंड कट अलॉय व्हील्स और ट्रिम क्रोम एग्जॉस्ट दिया गया है।
विज्ञापन
नई Tucson 2020 में ब्लैक इंटीरियर दिया गया है। इसका स्टिज्ड डैशबोर्ड कार की कैबिन को प्रीमियम फील देता है। वहीं, पावर परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें 2 लीटर का पेट्रोल इंजन और 2 लीटर का डीजल इंजन दिया गया है। पेट्रोल इंजन में 6 ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन और डीजल में 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलता है।
विज्ञापन
फर्स्ट-इन-सेगमेंट फीचर्स की बात करें तो इसमें ह्यूंदै ब्लू लिंक, इनफिनिटी प्रीमियम साउंड सिस्टम (8-स्पीकर्स), हाईट एडजस्टेबल हैंड्स-फ्री पावर टेलगेट, 8-वे पावर अडजस्टेबल पैसेंजर सीट, वायरलेस फोन चार्जर, ट्विन क्रोम एग्जॉस्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं।
विज्ञापन
सुरक्षा की बात करें तो इसमें 6 एयरबैग्स, ब्रेकिंग के लिए स्मार्ट इलेक्ट्रॉनिक सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें इंटेलिजेंट ट्रेक्शन कंट्रोल के साथ ईएससी और वीएसएम, हिल-असिस्ट, टीपीएमएस और इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक्स दिए गए हैं।
पावर ट्रिम की बात करें तो इसके पेट्रोल इंजन में GL (0) और GLS वेरिएंट मिलता है। वहीं, इसके डीजल इंजन में GL (0) और GLS के साथ GLS 4WD वेरिएंट भी मिलता है। कपंनी की तरफ से नई CRETA पर वंडर वारंटी दी जा रही है। इसमें तीन साल/अनलिमिटेड किलोमीटर या 4 साल/60 000 किलोमीटर या 5 साल/50 000 किलोमीटर की वारंटी मिलेगी।